एक्सप्लोरर

Air India: यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारत के इस शहर से कतर की राजधानी दोहा के लिए शुरू होगी फ्लाइट्स

Air India Flights: हवाई किराए पर लगी पाबंदी को हटाने का फायदा यात्रियों को खूब हो रहा है. पाबंदी हटने से एयरलाइन कंपनियों को टिकटों के दाम अपने हिसाब से तय करने का अधिकार मिल गया है.

Air India Flights for Doha: टाटा ग्रुप के एयर इंडिया (Air India) के टेक ओवर के बाद से ही लगातार सर्विस में बदलाव देखा जा रहा है. अब एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत के कई शहरों से कतर की राजधानी दोहा के लिए फ्लाइट्स शुरू करने का निर्णय लिया है. यह फ्लाइट भारत के बड़े शहर जैसे मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई से दोहा के बीच ऑपरेट करेंगी.

बता दें कि यह फ्लाइट्स भारत से दोहा डायरेक्ट होगीं. यह उड़ानें 30 अक्टूबर के बाद से शुरू होगी. एयर इंडिया ने यह फैसला कतर में हो रहे फुटबॉल विश्व कप (Football World Cup) को देखते हुए लिया है. इसके अलावा कंपनी दिल्ली से दोहा डायरेक्ट फ्लाइट का पहले से ही संचालन कर रही हैं.

कितनी फ्लाइट्स करेंगी ऑपरेट?
खबरों के मुताबिक एयर इंडिया की यह फ्लाइट्स 30 अक्टूबर से ऑपरेट करेगी और इनकी संख्या 30 होगी. मुंबई से 13, 4  हैदराबाद से , 3 चेन्नई से फ्लाइट ऑपरेट करेगी. वहीं दिल्ली से दोहा जानें फ्लाइट्स की संख्या अलग है. इसके अलावा हाल ही में एयर इंडिया ने देश के घरेलू रूटों पर 14 नई फ्लाइट्स भी शुरू की है. यह फ्लाइट देश के प्रमुख शहर जैसे दिल्ली-बेंगलुरु, दिल्ली-बेंगलुरु और मुंबई-चेन्नई के रूट्स पर चलेगी.

फुटबॉल फैंस को होगा फायदा
एयर इंडिया के अधिकारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने यह फैसला कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) को देखते हुए लिया है. भारत समेत पूरी दुनिया में फुटबॉल के करोड़ों फैंस हैं. ऐसे में इन फैंस को मैच देखने जाने के लिए किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए एयर इंडिया ने यह फैसला लिया है. ऐसे में भारत से फैंस आसानी से दोहा जाकर इस वर्ल्ड कप का लाइव मैच देख सकते हैं.

कंपनियों में कंपटीशन से घटे टिकटों के दाम
सरकार द्वारा हवाई किराए पर लगी पाबंदी को हटाने का फायदा यात्रियों को खूब हो रहा है. पाबंदी हटने से एयरलाइन कंपनियों को टिकटों के दाम अपने हिसाब से तय करने का अधिकार मिल गया है. ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को लुभाने लिए कंपनियों ने टिकट के दाम 25 फीसदी तक कम कर दिए हैं. नई एयरलाइन कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) ने मुंबई से अहमदाबाद, मुंबई से बेंगलुरु और बेंगलुरु से कोच्चि की हवाई टिकट 25 प्रतिशत तक सस्‍ती कर दी हैं. इंडिगो ने भी कई रूट्स पर किराया कम किया है. इंडिगो ने बेंगलुरु से मुंबई का किराया घटाकर 2269 रुपये कर दिया है. मुंबई से बेंगलुरु जाने के लिए 13 सितंबर को 2418 रुपये इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करने पर खर्च करने होंगे.

प्राइस कैप हटने के बाद कंपनियों की बीच बढ़ा कंपटीशन
सितंबर से फ्लाइट पर लगने वाला प्राइस कैप हट चुका हैं. इसका सीधा फायदा यात्रियों को हो रहा है क्योंकि देश की कई बड़े कंपनियां यात्रियों को अपनी तरफ खिंचने के लिए अपने फ्लाइट टिकट के प्राइस में लगातार कमी कर रही हैं. कई कंपनी ने अपने टिकट प्राइस में 25% तक की कमी की है. इसमें अकासा एयर, इंडिगो जैसे कंपनियां शामिल हैं. अकासा एयर (Akasa Air) सस्ता हवाई सफर का लाभ देने के लिए अपने कई रूट्स जैसे मुंबई से बेंगलुरु, मुंबई से अहमदाबाद और बेंगलुरु से कोच्चि जैसे रूट्स पर सस्ती दरों में घूमने का मौका देगी. अकासा एयर ने इस सभी रूट्स पर फ्लाइट टिकट में करीब 20 से 25 प्रतिशत तक की कमी ही है.

ये भी पढ़ें-

Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में कार जैसी चीजों की सेल में दर्ज की जा सकती है गिरावट! देखिए क्या खरीदना माना जाता है अशुभ

LIC Policy: इस बीमा पॉलिसी में निवेश करके मनी बैक के साथ पाएं कई शानदार बेनिफिट्स! जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget