एक्सप्लोरर

एयर इंडिया पर गहराती जा रही है घाटे की मार, 10 हजार करोड़ के पार पहुंचा

एयर इंडिया की हिस्सेदारी बेचने में सरकार को अभी तक कामयाबी नहीं मिली है. टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर इसकी हिस्सेदारी के लिए बोली लगा सकता है.

मुश्किल में फंसी सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया का घाटा काफी बढ़ गया है. वित्त वर्ष 2020-21 में एयर इंडिया का घाटा लगभग 10 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इंडियन एयरलाइंस के साथ इसके विलय के बाद घाटे में और तेजी आई. कोरोना संक्रमण की वजह से दुनिया भर की एयरलाइंस कंपनियों को घाटा हुआ है लेकिन एयरइंडिया का घाटा बहुत ज्यादा बढ़ गया है. सरकार की ओर इसे बेचने की कोशिश में कामयाब होती नहीं दिख रही है.

तेजी से बढ़ता जा रहा है एयर इंडिया का घाटा

एयर इंडिया के घाटे के बारे में जानकारी रखने वाले विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक एयरलाइंस को 8000 करोड़ रुपये का कैश घाटा हुआ है. बाकी का घाटा डेप्रिसएशन लागत के मद में है. इस घाटे से एयरलाइंस के वैल्यूएशन और कम हो जाएगी. इससे इसे बेचने पर सरकार को और कम रकम मिलेगी. एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2019-20 में भी 8000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. वित्त वर्ष 2018-19 में एयरलाइंस को 8500 करोड़ से कम घाटा हुआ था. वित्त वर्ष 2017-18 में एयर इंडिया का घाटा 5300 करोड़ रुपये का था.

NSSF से जुटाया पांच हजार करोड़ का फंड

एयरलाइंस पिछले कुछ साल से अपने घाटे को पूरा करने के लिए कर्ज ले रही है. अपनी परिचालन लागतों को पूरा करने के लिए एयरलाइंस नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड यानी NSSF से 5 हजार करोड़ रुपये कर्ज उठाने का फैसला किया है. तीन बैंकों से एयर इंडिया 10 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी. एनएसएसएफ से चार हजार करोड़ रुपये मिल गए हैं और बाकी 1 हजार करोड़ रुपये भी जल्द मिल जाएंगे. एयर इंडिया की हिस्सेदारी बेचने की सरकार की कोशिश जारी है. ऐसी खबरें हैं कि टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिल कर इसकी हिस्सेदारी के लिए बोली लगा सकती है.

रिलायंस ने केडी-डी6 क्षेत्र की दो-तिहाई नई गैस खुद खरीदी, अन्य खरीदारों में ये बड़ी कंपनियां शामिल

Personal Loan के लिए कर रहे हैं आवेदन, कभी न करें ये गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget