एक्सप्लोरर

Banking Benefits To Air Force: वायुसेना ने इन बैंको के साथ की खास डील, ये मिलेंगी सुविधाएं

सैन्य बलों, केंद्रीय पुलिस सैन्य बलों, राज्य पुलिस बलों, मेट्रो पुलिस में सेवारत, सेवानिवृत्त पेंशनर रक्षा कर्मियों के लिए दुर्घटना बीमा शामिल किया है.

Banking Benefits for Air Force Officers: भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाली पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने समझौता हस्ताक्षर कर लिया हैं. यह डील बैंक की प्रमुख योजना PNB रक्षक प्लस के तहत रक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर तैयार किए प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए हुई है. इस योजना में सैन्य बलों, केंद्रीय पुलिस सैन्य बलों, राज्य पुलिस बलों, मेट्रो पुलिस में सेवारत, सेवानिवृत्त और प्रशिक्षुओं के साथ ही सेवानिवृत्त पेंशनर रक्षा कर्मियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा Accident Insurance और वायु दुर्घटना बीमा Air Accident Insurance शामिल किया है. 

यहां हुआ समझौता 
समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान PNB के MD एवं CEO अतुल कुमार गोयल और भारतीय वायुसेना की ओर से चीफ आफ एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, ADC के बीच दिल्ली के भारतीय वायुसेना आडीटोरियम में एक समारोह में किया गया. चीफ आफ एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी ने पीएनबी के साथ जुड़ने पर ज्ञापित किया.

9 शहीदों के सम्मान में विशेष शाखा
PNB के MD एवं CEO अतुल कुमार गोयल ने कहा कि “यह एक एतहासिक क्षण है जो PNR परिवार को देश की सेवा का अवसर प्रदान कर रहा है. वर्तमान में पीएनबी सैन्य बलों को देशभर में फैले 120 कैंटोन्मेंट शाखाओं के जरिए सहयोग प्रदान कर रहा है. इनमें से 9 को शहीदों के सम्मान में विशेष शाखाओं के रुप में परिवर्तित किया है, जो सैन्य बलों के कर्मियों का उचित ध्यान रख रही हैं.

PNB रक्षक प्लस में क्या मिलेगा 

  • व्यक्तिगत दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर 50 लाख रु तक
  • वायु दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर 100 लाख रु तक
  • व्यक्तिगत दुर्घटना कवर 50 लाख रु तक
  • ट्रांजैक्शन पर नो कैश हैंडलिंग चार्जेज, यानि देशभर में PNB की सभी शाखाओं घरेलू शाखा मानी जाएगी.
  • अंतिम 3 महीने के कुल वेतन/पेंशन के बराबर ओवरड्राफ्ट की सुविधा, 75000 रु से 3 लाख रु तक आवास ऋण, कार, शैक्षिक और व्यक्तिगत ऋणों पर ब्याज दर व सर्विस चार्ज में रियायत
  • किसी प्रमुख शिक्षा संस्थान अथवा आर्मी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने वाले बच्चो के अभिभावकों के प्राथमिक खाता धारक होने की दशा में PNB प्रतिभा स्कीम के तहत शैक्षिक ऋण उपलब्ध

परिवारजनो को मिलेंगी ये सुविधा

  • लाकर के किराए में रियायत- 25% एनुअल मेनटेनेंस चार्जेज (AMC) जारी होने के 3 साल तक माफ
  • प्राथमिक खाता धारक की मृत्यु की दशा में 2 बच्चों या आश्रितों (लड़का अथवा लड़की) को हर साल 1 लाख रु की वित्तीय सहायता या वास्तविक खर्च 4 वर्षों तक असीमित फ्री डीडी / पीओ प्रति फ्री डीडी / पीओ पर 50000 रु की सीमा के साथ
  • गोरखा कर्मी अपने नेपाल के एवरेस्ट बैंक के लिंक्ड खाते में PNB खाते से बिना किसी शुल्क के पैसे भेज सकते हैं. यह सुविधा दोनो तरफ के लिए लागू होगी.
  • खाते में व संबंधित Debit / Credit के हर ट्रांजैक्शन पर Free SMS
  • स्वीप सुविधा - प्रारंभिक सीमा राशि - 10000 रु, न्यूनतम स्वीप इन/आउट - 1000 रु, गुणांक 1000 रु में

AXIS Bank ने की डील
भारत के निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, एक्सिस बैंक ने भारतीय वायुसेना के साथ एक समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर करके रक्षा क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया. बैंक द्वारा अपनी 'पावर सैल्यूट' पहल के तहत सर्वोत्तम कोटि के लाभ व सुविधाओं के साथ रक्षा सेवा वेतन पैकेज दिया जाएगा. वायुसेना मुख्यालय में आयोजित हस्ताक्षर समारोह में एयर चीफ मार्शल, वी आर चौधरी, PVSM, AVSM, VM, Air Vice Marshal with ADC, Ashok Saini, VSM, ACAS (ACCT और AV) ने भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व किया और एक्सिस बैंक के प्रतिनिधि के तौर पर Reynold D'Souza, Executive Vice President और ले. कर्नल एम. के. शर्मा, नेशनल एकाउंट्स हेड उपस्थित रहे.

भारतीय वायुसेना को होंगे कई फायदे 

  • वेटरन्स, कैडेट्स/रिक्रुट्स सहित सभी कार्मिकों को 56 लाख रु. तक का व्यक्तिगत दुर्घटना कवर चिल्ड्रेन एजुकेशन ग्रांट के लिए 8 लाख रु. की अतिरिक्त राशि
  • 46 लाख रु. तक का स्थाई आंशिक विकलांगता कवर
  • 1 करोड़ रु. तक का वायु दुर्घटना कवर
  • शून्य प्रोसेसिंग शुल्क और गृह ऋण पर 12 ईएमआई छूट
  • बिना किसी शुल्क के परिवार के 3 सदस्यों के लिए अतिरिक्त ज़ीरो बैलेंस खाते.
  • पूरे भारत में मिलेगा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर. सभी एक्सिस बैंक शाखाएं हमें "होम ब्रांच" की सेवा देंगी.

ये भी पढ़ें

Akasa Air: अकासा एयर उड़ान भरने को तैयार, DGCA से मिल गया एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट

Wheat Atta Export News: घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों का असर, गेंहू के बाद सरकार ने आटा के एक्सपोर्ट पर कसा नकेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget