एक्सप्लोरर

Coronavirus Impact: एयर डेक्कन ने बंद किया कामकाज, कर्मचारियों को बिना वेतन छु्ट्टी पर भेजा

कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के चलते एयरलाइंस कंपनियों की हालत खस्ता है और अब इसके असर से देश में एक एयरलाइंस एयर डेक्कन ने अपना कामकाज बंद कर दिया है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के असर के चलते दुनियाभर में हवाई यातायात लगभग ठप है और इसके साथ ही एयरलाइंस कंपनियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी हो गई है. भारत में भी एयरलाइंस कंपनियों की हालत खस्ता है और अब इसके असर से एयर डेक्कन ने अपना कामकाज अगले आदेश तक बंद कर दिया है और कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेज दिया है.

रविवार को दी गई इस जानकारी में एयर डेक्कन ने कहा है कि वो अपना परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर रही है और उसके कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेज रही है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा है कि मौजूदा घरेलू और ग्लोबल स्थितियां बेहद विपरीत हैं.

एयर डेक्कन के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने एंप्लाइज को भेजे ई-मेल में कहा कि मौजूदा घरेलू और वैश्विक मामलों की वजह से डीजीसीए ने 14 अप्रैल तक सभी कमर्शियल उड़ानें बंद करने का निर्देश दिया है. ऐसे में एयर डेक्कन के पास अगले नोटिस तक अपना कामकाज बंद करने के अलावा कोई चारा नहीं है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारी मन से मुझे यह सूचित करना पड़ रहा है कि एयर डेक्कन के सभी स्थायी, अस्थायी और ठेका कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा जा रहा है.

अरुण सिंह ने ये भी कहा कि अगले हफ्ते कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट के प्रमुखों के साथ बैठक होगी और इसमें चुनिंदा अधिकारयों की सेवा बहाल किए रखने पर फैसला होगा जिससे जब स्थितियां सामान्य हो जाएं तो कंपनी के फ्लाइट ऑपरेशन्स के लिए स्थिति अनुकूल होते ही उड़ान सेवाएं बहाल की जा सकें.

एयर डेक्कन एयर डेक्कन पश्चिम भारत में ऑपरेशनल उड़ान कंपनी है और इसके पास 4 विमान हैं. कंपनी का मुख्य फ्लाइट ऑपरेशन गुजरात से होता है.

ये भी पढ़ें इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ तीन दिन होगी ट्रेडिंग, आज महावीर जयंती की छुट्टी

कोरोना वायरस: IMF ने कहा- दुनिया इस वक्त 2008 की मंदी से भी बड़े वित्तीय संकट में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget