एक्सप्लोरर

AI Update: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के गॉडफादर जता रहे उससे पैदा होने वाले खतरे पर चिंता, जेफ्री हिंटन बोले - AI के चलते बढ़ सकता है आर्थिक असामनता

Geoffrey Hinton: जेफ्री हिंटन OpenAI GPT-4 के खतरों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे उत्पादकता बढ़ेगी. लेकिन इसका दुरुपयोग बढ़ने का खतरा है.

AI Can Create Economic Disparity: आईटी के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) को नई क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के प्रोफेसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गॉडफादर माने जाने वाले जेफ्री हिंटन (Geoffrey Hinton) खुद ही इसके खतरे को लेकर दुनिया को अब आगाह कर रहे हैं. उन्होंने चैटजीपीटी (ChatGPT) और बिंग चैट ( Bing Chat) जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनियाभर की सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा, हमें इस पर कंट्रोल करने की जरुरत है. 

कनाडा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों को लेकर कोलिजन टेक कॉफ्रेंस में बोलते हुए जेफ्री हिंटन ने कहा कि मौजूदा समय में 99 लोग बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाने में काम कर रहे हैं जबकि एक स्मार्ट व्यक्ति इसे रोकने के तौर तरीकों पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आने वाले खतरों से सावधान रहने की जरुरत है. 

हिंटन ने बड़े लैंग्वेज मॉडल OpenAI GPT-4 के खतरों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे उत्पादकता बढ़ेगी. लेकिन इसका दुरुपयोग बढ़ने का खतरा है. इसके चलते लोग खुद को और अधिक धनी बनाने की कोशिश करेंगे जिससे आर्थिक और सामाजिक असामनता में भारी बढ़ोतरी देखी जा सकती है. जेफ्री हिंटन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से खतरों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए गूगल को छोड़ा है. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चुनौतियों को लेकर लगातार आगाह किया जा रहा है. पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ( Geeta Gopinath) ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से नौकरियों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के चलते लेबर मार्केट में समस्या खड़ी हो सकती है. उन्होंने सरकारों से इस टेक्नोलॉजी को नियंत्रित करने के लिए जल्द नियम बनाने की अपील की थी. 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर अपनी एक रिपोर्ट में गोल्डमन सॉक्स (Goldman Sachs) ने कहा था कि इसके चलते 30 करोड़ फुलटाइम जॉब्स पर खतरा पैदा हो सकता है. पीडब्ल्युसी (PWC) ने भी अपने एनुअल ग्लोबल वर्कफोर्स सर्वे में कहा था कि कई लोगों का मानना है कि अगले तीन वर्षों में नई टेक्नोलॉजी उनकी जगह ले सकता है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई कंपनियां रूटीन जॉब्स को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ बदलने पर विचार कर रही हैं. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के ग्लोबल लेवल पर सर्वे में शामिल 36 फीसदी लोगों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के चलते उनकी नौकरी जा सकती है.

ये भी पढ़ें 

30 जून तक 2.72 लाख करोड़ रुपये के 2,000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में लौटे वापस, 84,000 करोड़ रुपये के नोट डिपॉजिट होना बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget