एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को इस मामले में पाकिस्तान से हुआ ज्यादा नुकसान, नहीं की थी ऐसी कल्पना

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जहां एक तरफ भारतीय शेयर बाजार बेखौफ होकर डटा रहा तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का शेयर बाजार बुरी तरह से क्रैश हुआ.

Operation Sindoor: भारतीय सेना के तीनों अंगों की तरफ से साल 1971 के बाद पहली बार ऐसा मौका था जब एक साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान की सारी हेंकड़ी निकाल दी. उसके 9 आंतकी ठिकानों पर अटैक कर पहलगाम हमले का ऐसा करारा जवाब दिया, जिसकी उसने उम्मीद नहीं की होगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जहां एक तरफ बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बेखौफ होकर डटा रहा तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का शेयर बाजार बुरी तरह से क्रैश हुआ. कराची स्टॉक इंडेक्स में करीब 6 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली.  

भारतीय रुपये में 45 पैसे की गिरावट

हालांकि, खास बात ये रही कि इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान के मुकाबले भारतीय रुपये में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. डॉलर के मुकाबले बुधवार 7 मई को भारतीय रुपया 45 पैसे टूट गया जबकि पाकिस्तानी रुपये की बात करें तो उसमें डॉलर के मुकाबले सिर्फ 13 पैसे की ही गिरावट हुई. बुधवार को रुपये 45 पैसे की गिरावट के बाद 84.80 पर बंद हुआ था. 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.65 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 84.47 के दिन के उच्चतम स्तर और 84.93 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा. कारोबार के अंत में रुपया 84.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद स्तर से 42 पैसे की गिरावट है. मंगलवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

सिर्फ 13 पैसे गिरा पाकिस्तान रुपया

पाकिस्तान में मंगलवार को रुपये डॉलर के मुकाबले 281.17 के स्तर पर था, जो बुधार को 281.30 पर आ गया. यानी इसमें सिर्फ 13 पैसे की ही गिरावट देखने को मिली. पाकिस्तान का रुपये दो दिन पहले 280.85 रुपये था. बाजार का जानकारों का कहना है कि गुरुवार को रुपया मजबूत हो सकता है, लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से अगर जवाब हमला किया जाता है तो फिर भारतीय रुपये में गिरावट दिख सकती है.

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि कमजोर डॉलर और सकारात्मक घरेलू और वैश्विक बाजारों के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा. एफआईआई निवेश प्रवाह भी रुपये को समर्थन दे सकता है. हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, तेज उछाल को रोक सकती है.’’

दुनिया की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.46 पर कारोबार कर रहा था. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.42 प्रतिशत बढ़कर 62.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया. घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 105.71 अंक बढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34.80 अंक के लाभ के साथ 24,414.40 अंक पर बंद हुआ. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एमआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने बुधवार को शुद्ध आधार पर 2,585.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: महंगाई के जोखिमों के बाद यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, औंधे मुंह गिरा बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget