एक्सप्लोरर

Adani Vs Birla: अभी अडानी नहीं बन पाएंगे नंबर-1, बिड़ला ने कर ली ये तैयारी, नई डील से करेंगे स्थिति मजबूत

Cement Business: आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट अभी भारतीय सीमेंट बाजार में पहले नंबर की कंपनी है. दूसरे नंबर पर अंबुजा और एसीसी को खरीदने वाली अडानी की कंपनी का नाम है...

भारतीय सीमेंट उद्योग में दो प्रमुख कारोबारी समूहों अडानी और बिड़ला की घमासान चल रही है. इस रेस में बिड़ला को पहले से बढ़त हासिल है. अब बिड़ला समूह ने भारतीय सीमेंट उद्योग में नंबर-1 की अपनी हैसियत को और मजबूत करने की तैयारी कर ली है. इसके लिए एक नए सौदे पर काम चल रहा है.

50 फीसदी से ज्यादा हो जाएगा अल्ट्राटेक का हिस्सा

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी शुरू की है. अल्ट्राटेक सीमेंट की योजना इंडिया सीमेंट्स के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एन श्रीनिवासन की 28.42 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की है. अगर ऐसा होता है तो इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक सीमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 51 फीसदी पर पहुंच जाएगी.

शेयर खरीदने के लिए आ सकता है ओपन ऑफर

रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया सीमेंट्स में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट एक ओपन ऑफर लेकर आ सकती है. ओपन ऑफर में अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से शेयर खरीदने के लिए 400 से 430 रुपये प्रति शेयर का भाव दिया जा सकता है. यह भाव इंडिया सीमेंट्स के शेयरों के करेंट मार्केट प्राइस की तुलना में 8 से 15 फीसदी ज्यादा है.

जून में खरीदी दमानी की हिस्सेदारी

अल्ट्राटेक सीमेंट ने इसी साल इंडिया सीमेंट्स में हिस्सेदारी ली है. बिड़ला समूह की कंपनी ने जून महीने में एक सौदा किया था और इंडिया सीमेंट्स में राधाकृष्ण दमानी की हिस्सेदारी खरीद ली थी. बताया जाता है कि उसी समय इंडिया सीमेंट्स में एन श्रीनिवासन की हिस्सेदारी को खरीदने के लिए भी दोनों पक्षों में बात हो गई थी.

सीमेंट बिजनेस में दूसरे नंबर पर अडानी समूह

अब अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारी प्रस्तावित सौदे को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन में प्रस्तावित सौदे का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. इस सौदे पर अल्ट्राटेक सीमेंट लगभग 7 हजार करोड़ रुपये खर्च कर सकती है. सीमेंट सेगमेंट में आदित्य बिड़ला समूह को अडानी समूह से टक्कर मिल रही है, जिसने कुछ ही समय पहले अंबुजा व एसीसी सीमेंट को खरीदा और एक झटके में नंबर-2 बन गया.

ये भी पढ़ें: डिविडेंड देने वाले शेयरों का शतक, निवेशकों को अगले 5 दिन में कमाई कराएंगे ये 100 स्टॉक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
क्या रक्षाबंधन पर बैंक बंद रहेंगे? जानें 28 अगस्त को छुट्टी होगी या नहीं
क्या रक्षाबंधन पर बैंक बंद रहेंगे? जानें 28 अगस्त को छुट्टी होगी या नहीं

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget