एक्सप्लोरर

गौतम अडानी के लिए खुशखबरी, ईरान के मिसाइल हमलों के बीच भी अडानी का हाइफा पोर्ट पूरी तरह सुरक्षित

इजरायल का हाइफा पोर्ट देश का एक अहम समुद्री केंद्र है, जो 30 प्रतिशत से ज़्यादा आयात-निर्यात गतिविधियों को हैंडल करता है. अडानी समूह के पास इस पोर्ट में 70 प्रतिशत की हिस्सेदारी है.

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव के बीच जब शनिवार देर रात ईरान ने इजरायल के हाइफा पोर्ट और उसके पास स्थित एक बड़े तेल रिफाइनरी पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, तब सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या भारतीय अरबपति गौतम अडानी के स्वामित्व वाला हाइफा पोर्ट इस हमले की चपेट में आया या नहीं?

लेकिन अब जो खबर सामने आई है, वह भारत और अडानी समूह, दोनों के लिए राहत की बात है. सूत्रों के मुताबिक, अडानी के इस हाइफा पोर्ट पर हमले का कोई असर नहीं पड़ा और पोर्ट की सभी कार्गो ऑपरेशंस सामान्य रूप से जारी हैं.

मिसाइल गिरी, पर अडानी पोर्ट को कोई नुकसान नहीं

सूत्रों ने बताया कि ईरानी हमले में पोर्ट के केमिकल टर्मिनल पर कुछ शार्पनेल (बिखरे टुकड़े) गिरे और पास की रिफाइनरी पर भी मिसाइलें आकर गिरीं. हालांकि, अडानी पोर्ट के किसी भी हिस्से में कोई नुकसान या चोट की खबर नहीं है. यहां तक कि एक इंटरसेप्टर मिसाइल का टुकड़ा 'किशन वेस्ट' नामक सेक्शन में पाया गया, लेकिन वहां भी सब कुछ सुरक्षित रहा. इस समय पोर्ट पर आठ जहाज़ लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे हैं और सभी गतिविधियां सामान्य हैं. यानी व्यापार और आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है.

हाइफा पोर्ट का क्या है महत्व?

इजरायल का हाइफा पोर्ट देश का एक अहम समुद्री केंद्र है, जो 30 प्रतिशत से ज़्यादा आयात-निर्यात गतिविधियों को हैंडल करता है. अडानी समूह के पास इस पोर्ट में 70 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. हालांकि, अडानी पोर्ट्स और SEZ के कुल वॉल्यूम का यह सिर्फ 2 प्रतिशत हिस्सा है, लेकिन फिर भी राजस्व का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा इसी पोर्ट से आता है.

बड़ा खतरा टल गया, लेकिन हालात गंभीर

ईरान और इजरायल के बीच यह तनाव शुक्रवार को तब शुरू हुआ जब इजरायल ने ईरान की न्यूक्लियर और मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने मिसाइलों की बौछार कर दी. रविवार को भी दोनों देशों के बीच हमले जारी रहे, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि मिडिल ईस्ट में यह टकराव लंबे समय तक चल सकता है.

ईरान का कहना है कि इजरायल ने उसके दो तेल रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया है, जिससे अब अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाज़ार पर भी असर पड़ सकता है. फिलहाल भारत के निवेश और व्यापारिक हितों के लिहाज़ से राहत की बात यही है कि अडानी का हाइफा पोर्ट पूरी तरह सुरक्षित है और कारोबार सुचारू रूप से चल रहा है.

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स की इन 8 दिग्गज कंपनियों ने कराया निवेशकों का भारी नुकसान, यहां देखिए लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
महंगाई के दौर में सस्ती हुई कॉफी, सर्दियों से पहले 8.7% तक गिरे दाम
महंगाई के दौर में सस्ती हुई कॉफी, सर्दियों से पहले 8.7% तक गिरे दाम
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget