एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी का मेगा प्लान, 100 अरब डॉलर के निवेश से बदलेंगे एनर्जी सेक्टर की तस्वीर

Gautam Adani: गौतम अडानी ने कहा कि एनर्जी ट्रांजिशन का सेक्टर ग्लोबल एनर्जी आउटलुक को हमेशा के लिए मौलिक रूप से बदल देगा जिसमें अडानी ग्रुप का 100 बिलियन डॉलर का निवेश मुख्य भूमिका निभाएगा.

Gautam Adani Mega Investment Plan: अरबपति गौतम अडानी का अडानी ग्रुप देश के सबसे बड़े बिजनेस समूहों में से टॉप 3 में शामिल है. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बुधवार को कहा कि ग्रुप का मकसद ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन के लिए जरूरी सभी प्रमुख पार्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग करना है. गौतम अडानी ने बड़ा एलान किया कि अडानी ग्रुप एनर्जी ट्रांजिशन प्रोजेक्ट्स और मैन्यूफैक्चरिंग कैपिसिटी में 100 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 8340 करोड़ रुपये) से ज्यादा का निवेश करेगा. कोयले-से लेकर पोर्टस में काम करने वाला अडानी ग्रुप 'दुनिया के सबसे सस्ते ग्रीन इलेक्ट्रॉन' का प्रोडक्शन करना चाहता है जो कई सेक्टर्स के लिए 'फीडस्टॉक' का काम करेगा.

ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन मार्केट की वैल्यू होगी डबल

गौतम अडानी ने कहा कि एनर्जी ट्रांजिशन का सेक्टर ग्लोबल एनर्जी आउटलुक को हमेशा के लिए मौलिक रूप से बदल देगा. उन्होंने कहा कि 2023 में ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन मार्केट की वैल्यू लगभग 3000 अरब डॉलर थी. साल 2030 तक इसको बढ़कर 6000 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है. उसके बाद 2050 तक यह हर 10 साल में दोगुना हो जाएगा.

अडानी ग्रुप की ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन पर नजर

सूरज की रोशनी से बिजली पैदा करने के लिए सोलर पार्क और विंड फार्म बनाने के अलावा ग्रुप ग्रीन हाइड्रोजन, विंड पावर टर्बाइन और सोलर पैनल बनाने के लिए इलेक्ट्रोलाइजर मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी लगा रहा है. क्लीन एनर्जी से ऑपरेट होने वाले इलेक्ट्रोलाइजर की मदद से पानी से हाइड्रोजन को अलग करके ग्रीन हाइड्रोजन को बनाया जाता है. इसे इंडस्ट्री के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन को कॉर्बन-फ्री करने के लिए एक संभावित ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

क्रिसिल के कार्यक्रम में शामिल हुए गौतम अडानी

क्रिसिल के "बुनियादी ढांचा-भारत के भविष्य के लिए उत्प्रेरक" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने कहा कि एनर्जी ट्रांजिशन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में अरबों डॉलर के अवसर हैं जो भारत को लोकल और ग्लोबल स्तर पर बदल देंगे. उन्होंने कहा कि अगले दशक में हम एनर्जी ट्रांजिशन के सेक्टर में 100 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेंगे और अपनी इंटीग्रेटेड रीन्यूएबल एनर्जी वैल्यू चेन का और विस्तार करेंगे. हमारी वैल्यू चेन में मुख्य पार्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग पहले से शामिल है.

अडानी ग्रुप ने बंजर में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट

गौतम अडानी ने और जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा करने के लिए हम पहले से ही गुजरात में कच्छ जिले के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल रीन्यूएबल एनर्जी पार्क बना रहे हैं. सिर्फ इस सिंगल प्लांट से 30 गीगावाट बिजली पैदा होगी और इससे 2030 तक हमारी कुल रीन्यूएबल एनर्जी कैपिसिटी 50 गीगावाट पर पहुंच जाएगी. ध्यान रहे कि ये बंजर जमीन पर बना दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट है जिसका साइज पेरिस शहर से भी 5 गुना बड़ा है.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget