एक्सप्लोरर

Adani Group: पुणे में डेटा सेंटर बनाएंगे गौतम अडानी, फिनालेक्स से खरीदी 25 एकड़ जमीन

Adani Data Center: अडानी समूह डेटा सेंटर का नेटवर्क तैयार करने की योजना पर पहले से काम कर रही है. उसके लिए समूह ने करीब 3 साल पहले एक संयुक्त उपक्रम का गठन किया है...

देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी का अडानी समूह महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक डेटा सेंटर बनाने जा रहा है. इसके लिए अडानी समूह ने जमीन की खरीदारी कर ली है. अडानी समूह ने डेटा सेंटर बनाने के लिए फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज से 25 एकड़ भूखंड की खरीद की है.

इतने करोड़ में फाइनल हुई डील

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुणे में डेटा सेंटर लगाने के लिए जमीन का यह अधिग्रहण अडानी समूह की कंपनी टेराविस्टा डेवलपर्स ने किया है. खरीदा गया भूखंड 25 एकड़ से बड़ा है और पुणे के हवेली इलाके में पिम्परी इंडस्ट्रियल जोन में स्थित है. रिपोर्ट के अनुसार, जमीन का यह सौदा करीब 471 करोड़ रुपये में हुआ है. बताया जा रहा है कि अडानी समूह यहां डेटा सेंटर बनाने वाला है.

इस महीने की शुरुआत में रजिस्ट्री

जमीन का यह सौदा इसी महीने की शुरुआत में हुआ है. इस सौदे की रजिस्ट्री 3 अप्रैल को हुई और उसके लिए समूह की कंपनी टेराविस्टा डेवलपर्स ने स्टाम्प ड्यूटी के रूप में 23.52 करोड़ रुपये का भुगतान किया. खरीदे गए भूखंड को महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेलवपमेंट कॉरपोरेशन ने सबसे पहले स्वास्तिक रबर प्रोडक्ट्स को लीज पर दिया था. अलग-बगल स्थित दो भूखंडों के लिए 95 साल की लीज 1967 से 1969 के बीच दी गई थी.

अभी नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि

बाद में स्वास्तिक रबर ने 1982 में लीज को फिनोलेक्स ग्रुप को ट्रांसफर कर दिया था. ट्रांसफर में फिनोलेक्स ग्रुप को ऑरिजनल लीज के तहत लीज की अवधि को 95 साल के लिए बढ़ाने की भी सहूलियत मिली थी. अब फिनोलेक्स ने लीज अडानी समूह की कंपनी को ट्रांसफर कर दिया है. हालांकि इस सौदे के बारे में अभी तक अडानी समूह या फिनोलेक्स समूह में किसी के द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

डेटा सेंटर के लिए बनी ये जेवी

डेटा सेंटर बिजनेस को उभरता हुआ बिजनेस माना जा रहा है. अडानी समूह ने इस बिजनेस के लिए बड़ी योजना तैयार की है. इसके लिए अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने एजकॉनेक्स के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनाया है. जेवी अडानी कॉनेक्स में दोनों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है. यह कंपनी चेन्नई, नवी मुंबई, नोएडा, विशाखापत्तनम और हैदराबाद जैसे शहरों में पहले ही डेटा सेंटर बनाने पर काम कर रही है. जेवी की योजना अगले दशक तक 1 गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर का नेटवर्क तैयार करने की है.

ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष की शुरुआत में कर लें टैक्स बचाने के ये उपाय, बाद में नहीं मिलेगा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget