एक्सप्लोरर

Adani Group: अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? अडानी ग्रुप ने एयरपोर्ट के चार्जेज में बढ़ोतरी का रखा प्रस्ताव 

Airport Charges: अडानी ग्रुप ने एयपोर्ट के चार्जेज बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. मंजूरी मिलने के बाद एक अप्रैल से बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी यानी की लोगों का ज्यादा चार्ज चुकाना होगा.

Adani Group Owned Airport: अगर आप लखनऊ से फ्लाइट पकड़ते हैं तो अब ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा, क्योंकि अडानी ग्रुप के एयरपोर्ट ने यूजर्स डेवलपमेंट फीस (UDF) में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की ​एक रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LIAL) ने कुछ सर्विस के लिए चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया है. 

प्रस्ताव के मंजूरी के बाद ये चार्जेज 1 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएंगे और ये बढ़ी हुई फीस 1 अप्रैल 2025 तक लागू रहेंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ग्रुप इन चार्जेज को बढ़ाकर एयरपोर्ट को डेवलप करने के लिए फंड जुटाएगा. ये बढ़ोतरी वैमानिक चार्जेज जैसे पार्किंग, लैंडिंग फीस और अन्य तरह के चार्ज एक अप्रैल से लागू हो सकते हैं.

कितना चार्ज बढ़ाने की योजना 

TOI के रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप ने हर घरेलू उड़ान UDF को 192 रुपये से बढ़ाकर 1025 रुपये टैक्स को छोड़कर करने का प्रस्ताव दिया है. इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए हवाईअड्डा संचालक ने 1 अप्रैल, 2025 तक शुल्क को 561 रुपये से बढ़ाकर 2,756 रुपये टैक्स को छोड़कर करने की योजना बनाई है. वहीं लखनऊ हवाई अड्डे ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कार्गो हैंडलिंग सेवाओं के लिए टैरिफ बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव दिया है

प्रस्ताव से कम हो सकती है बढ़ोतरी

अडानी ग्रुप ने नए टैरिफ का प्रस्ताव एयरपोर्ट इकोनॉकिम रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) के सामने रखा है. इसके बाद रेगुलेटर फाइनल टैरिफ ऑर्डर लेकर आएगा, जिसमें आमतौर पर एयरपोर्ट ऑपरेटर्स की ओर से प्रस्तावित रेट से कम रेट्स हो देखने को मिल सकते हैं. 

किनसे लिया जाएगा ये चार्ज 

यूजर्स डेवलपमेंट फीस डारेक्टली पैसेंजर्स को भुगतान करना होता है, जबकि एरो टैरिफ एयरलाइंस से वसूला जाता है. वहीं एयरलाइंस के हवाई टिकट का किराया भी ऑपरेटिंग कॉस्ट पर निर्भर करता है. इस कारण, ये फैसला लखनऊ फ्लाइट के लिए किराया बढ़ा सकता है. 2019 के दौरान केंद्र की सरकार ने छह एयरपोर्ट को प्राइवेटाइज करने का फैसला किया था और 2020 में लखनऊ को अडानी ग्रुप को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया गया था. 

ये भी पढ़ें

Jet Fuel Price: एटीएफ के दाम में 4 फीसदी की कटौती, अब इतना सस्ता हुआ जेट फ्यूल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget