एक्सप्लोरर

क्यों आम डीजल ट्रक से कई गुना महंगा है हाइड्रोजन ट्रक? छत्तीसगढ़ में अडानी ग्रुप ने कर दिया इसे लॉन्च

Gautam Adani: इस ट्रक का इस्तेमाल राज्य के खदानों से पावर प्लांट तक कोयला ढोने के लिए किया जाएगा. इससे प्रदूषण फैलने का भी कोई डर नहीं है और न ही शोर-शराबे की चिंता है.

Gautam Adani: अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में देश का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक लॉन्च कर दिया है. रायपुर में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज इस ट्रक को हरी झंडी दिखाई. इसका इस्तेमाल छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) की गारे पेलमा iii ओपनकास्ट कोल माइंस से पावर प्लांट तक कोयले की ढुलाई में किया जाएगा. यह ट्रक एक बार फ्यूल भरने के बाद 40 टन माल करीब 200 किलोमीटर तक ले जाने में सक्षम है. 

इससे प्रदूषण होने का नहीं कोई डर

ट्रक में हाइड्रोजन के तीन टैंक लगे है, जो लोड कैपेसिटी और रेंज के मामले में डीजल से चलने वाली भारी-भरकम गाड़ियों को टक्कर दे सकता है. जबकि कोई प्रदूषण भी नहीं होता है. डीजल से चलने वाली गाड़ियों से कार्बन डाइऑक्साइड जैसी कई जहरीली गैसें निकलती हैं, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल नहीं है.

जबकि हाइड्रोजन के इस्तेमाल से सिर्फ पानी और गर्म हवा ही निकलती है. यानी कि इससे न प्रदूषण का डर है और न ही शोर-शराबे का. हाइड्रोजन दुनिया में सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है. इसके अधिक से अधिक इस्तेमाल से डीजल की खपत कम होती और विदेशों से तेलों के आयात में भी कमी आएगी इसलिए कमर्शियल व्हीकल के सेक्टर में यह उर्जा के सबसे साफ विकल्पों में से एक है. 

और भी हैं ढेरों फायदे

हाइड्रोजन फ्यूल सेल एक इलेक्ट्रोकेमिकल प्रॉसेस के जरिए हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को मिलाकर बिजली पैदा करती है. इसके कई फायदें हैं- जीरो कार्बन उत्सर्जन के कारण यह पर्यावरण के लिहाज से तो बेहतर है ही, लेकिन इसकी एक और बड़ी खासियत है. इसकी फ्यूलिंग जल्दी हो जाती है. हाइड्रोजन को भरने में कुछ मिनट ही लगते हैं. इनमें इलेक्ट्रिक ट्रकों के मुकाबले ज्यादा लंबी दूरी तय करने की भी शक्ति है.

हमारे देश में हाइड्रोजन ट्रकों का डेवलपमेंट अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन निजी कंपनियां और सरकार मिलकर इस दिशा में काम लगातार आगे बढ़ा रही हैं. भारत में हाइड्रोजन ट्रकों की कीमत मॉडल और रेंज व कैपेसिटी के आधार पर तय की जाती है. अमूमन इनकी कीमत 2 करोड़ रुपये तक है.  H2-ICE ट्रक आपको 60-90 लाख के रेंज में मिल जाएंगे, जबकि H2-FCEV ट्रक की कीमत 1 से 2 करोड़ के बीच है. 

ये भी पढ़ें:

आज क्यों अचानक से गिरकर उठा शेयर बाजार? निफ्टी 25000 के पार पहुंचा; सेंसेक्स ने भी लगाई लंबी छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI ने शुरू की नई हेल्पडेस्क सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे सेटलमेंट के लिए आवेदन
SEBI ने शुरू की नई हेल्पडेस्क सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे सेटलमेंट के लिए आवेदन
500 Rupees News: आपका पांच सौ का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया नोट पर छिपा 'सीक्रेट' फीचर, ऐसे पहचानें
आपका 500 का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया नोट पर छिपा 'सीक्रेट' फीचर, ऐसे पहचानें
कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट
कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट
BNPL vs Credit Card: शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?
शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget