एक्सप्लोरर

Adani Group: सांघी इंडस्ट्रीज के बाद और अधिग्रहण पर फोकस करेगा अडानी ग्रुप! जानें पूरा प्‍लान 

सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप कुछ और कंपन‍ियों का अधिग्रहण कर सकता है. करण अडानी ने बताया कि सीमेंट कारोबार को लेकर कंपनी का प्‍लान क्‍या है. 

Adani Group Plan: सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप की नजर कुछ और अधिग्रहण पर है. अडानी ग्रुप अगले पांच सालों में अपनी कुल सीमेंट व‍िन‍िर्माण क्षमता को 140 म‍िलियन टन तक बढ़ाने की योजना बना रहा है. ईटी को दिए इंटरव्‍यू में अंबुजा सीमेंट के डायरेक्‍टर करण अडानी ने कहा कि कंपनी और अधिक अधिग्रहण के अवसरों के लिए खुला है. 

कैसे हुई सांघी इंडस्ट्रीज  के साथ डील 

करण अडानी ने बताया कि इस कंपनी के बारे में तीन अनोखी बातें हैं. सबसे पहला, इस कंपनी के पास 1 अरब टन चूना पत्‍थर का भंडार है. ऐसे में अधिक सीमेंट क्षमता जोड़ने की क्षमता बढ़ जाती है. दूसरे में लिग्राइट भंडार बहुत करीब हैं, जिस कारण क्लिंकर के उत्‍पादन की लागत देश में सबसे कम में से एक हो सकती है. तीसरा, कच्छ के सांघीपुरम में एकीकृत सीमेंट इकाई मुंद्रा बंदरगाह से सिर्फ 150 किमी दूर है. 

कर्ज मुक्‍त कंपनी होगी सांघी इंडस्‍ट्रीज

करण अडानी ने कहा कि अधिग्रहण के बाद सांघी इंडस्‍ट्रीज कर्ज मुक्‍त कंपनी होगी. अंबुजा और एसीसी के पास संयुक्‍त रूप से पहले क्‍वाटर तक करीब 11,800 करोड़ रुपये का नकद शेष था. इस साल हम कैप‍िटल खर्च, टैक्‍स और लाभांश के बाद 3000 करोड रुपये की एक्‍स्‍ट्रा नकदी जोड़ेंगे. उन्‍होंने कहा कि सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण के साथ इस वित्तीय वर्ष में करीब 11,000 करोड़ रुपये की नकदी के साथ समाप्‍त करना चाहेंगे. उन्‍होंने कहा कि अधिग्रहण के साथ पूरा कर्ज चुका दिया जाएगा. 

और अधिग्रहण की बन सकती है योजना 

गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने कहा कि उन अवसरों की तलाश में रहेंगे, जहां हम अपने ब्राउनफील्‍ड व‍िस्‍तार के लिए जितनी लागत आएगी, उससे सस्‍ती कीमत पर संपत्ति हासिल कर सकें. अगर इस तरह का कोई प्‍लान हाथ लगता है तो अधिग्रहण करने में कोई मुश्किल नहीं होगी.

देश में सबसे कम लागत वाले सीमेंट उत्‍पादक 

करण अडानी ने कहा कि सीमेंट कारोबार में अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण के बाद हर तिमाही में परिचालन लागत संरचनाओं में सुधार किया है. उन्होंने कहा कि अपनी लागत संरचनाओं में और सुधार के मामले में अभी भी एक लंबा रास्‍त तय करना बाकी है. अभी ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और कच्चा माल सीमेंट उत्पादन की लागत का 70 फीसदी है. हम उन लागतों को कम करने की दिशा में काम करेंगे और देश में सबसे कम लागत वाले सीमेंट उत्‍पादक होंगे. 

ये भी पढ़ें 

NSDL IPO: सेबी ने लिया बड़ा फैसला, NSDL का 3000 करोड़ रुपये का आईपीओ स्‍थगित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget