एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी को परेशानी में डाल देंगे गौतम अडानी! थाइलैंड की इस कंपनी से मिला लिया हाथ

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) फिलहाल भारत की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल कंपनी है. अडानी की नई कंपनी VPL ठीक उसी क्षेत्र में कदम रख रही है, जहां RIL का वर्चस्व है.

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने पेट्रोकेमिकल सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ी रणनीतिक पहल की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के दबदबे वाले इस सेक्टर में सेंध लगाने के लिए अब अडानी एंटरप्राइजेज ने थाइलैंड की बड़ी कंपनी Indorama Resources Ltd. (IRL) के साथ हाथ मिला लिया है.

नई कंपनी भी बन गई

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सहायक कंपनी Adani Petrochemicals Limited (APCL) और थाई कंपनी Indorama Resources के बीच 50-50 फीसदी की भागीदारी के साथ Valor Petrochemicals Ltd. (VPL) नाम की नई कंपनी का गठन भी किया गया है. इस नई कंपनी को 4 जनवरी 2025 को मुंबई में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के ऑफिस में रजिस्टर किया गया.

AEL ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि यह कंपनी पेट्रोकेमिकल, रिफाइनरी और केमिकल बिजनेस में काम करेगी. VPL को 5,00,000 रुपये की शुरुआती कैपिटल से शुरू किया गया है, जिसे 50,000 इक्विटी शेयरों में बांटा गया है. इसमें APCL और IRL के पास 25-25 हजार शेयर होंगे.

थाइलैंड की कंपनी कितनी बड़ी है

Indorama Resources Ltd. भारतीय मूल के व्यवसायी आलोक लोहिया की कंपनी Canopus International Ltd. की सब्सिडियरी कंपनी है. IRL की एक अन्य सहायक कंपनी Indorama Ventures दुनिया की सबसे बड़ी Poly Ethylene Terephthalate (PET) प्रोडक्श कंपनियों में से एक है. PET का इस्तेमाल प्लास्टिक कंटेनर, बोतलें, कपड़े, इलेक्ट्रिकल उपकरण, ऑटोमोबाइल और हेल्थ सेक्टर जैसे कई उद्योगों में किया जाता है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिलेगी टक्कर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) फिलहाल भारत की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल कंपनी है. अडानी की नई कंपनी VPL ठीक उसी क्षेत्र में कदम रख रही है, जहां RIL का वर्चस्व है. अडानी और थाई कंपनी का यह जॉइंट वेंचर पेट्रोकेमिकल उद्योग में RIL को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है. आने वाले समय में यह क्षेत्र दोनों दिग्गज कंपनियों के बीच कंपटीशन का केंद्र बन सकता है. आपको बता दें, भारत का पेट्रोकेमिकल मार्केट बहुत बड़ा है और धीरे-धीरे ये और बड़ा हो रहा है. PIB की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बाजार 2025 तक 25.20 लाख करोड़ रुपये (30,000 करोड़ डॉलर) का हो जाएगा. फिलहाल इसका आकार 18.48 लाख करोड़ रुपये का है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: इतने रुपये सस्ता हो गया सोना-चांदी, यहां जानें आपके शहर में कितनी है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget