एक्सप्लोरर

Adani AGM Video: हिंडनबर्ग की घटना के बाद अडानी की पहली AGM, गौतम अडानी बोले- हम पर लगाए गए झूठे आरोप

Adani AGM: अडानी समूह की एनुअल जनरल मीटिंग में गौतम अडानी ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का मकसद अडानी समूह के शेयरों को गिराकर मुनाफा कमाना था.

Adani AGM:  हिंडनबर्ग प्रकरण के बाद अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने पहली एजीएम में कहा कि हम पर साजिशन निशाना साधा गया. अडानी ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बारे में कहा कि हिंडनबर्ग ने गणतंत्र दिवस की संध्या पर हमारे खिलाफ गलत रिपोर्ट जारी की जिसमें हम पर झूठे आरोप लगाए गए और अडानी समूह को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई. ये पूरी तरह अडानी समूह के खिलाफ एक निगेटिव माहौल बनाने का प्रयास था.

हमने निवेशकों के हित में एफपीओ वापस लिया- गौतम अडानी

गौतम अडानी ने कहा कि अमेरिका के इस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अपने हितों को पूरा करने के लिए अडानी समूह के खिलाफ रिपोर्ट निकाली और इसकी टाइमिंग बेहद जानबूझकर अडानी के एफपीओ के समय रखी गई. अडानी समूह के शेयरों की कीमत पर भी इस रिपोर्ट का असर देखा गया और काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. हमने अपने निवेशकों के हितों को सुरक्षित करने के लिए फॉलोऑन पब्लिक ऑफर को वापस ले लिया जिससे कि उन्हें हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का निगेटिव असर ना झेलना पड़े. यह रिपोर्ट एक गलत सूचना और बदनाम आरोपों का एक संयोजन थी और उनमें से अधिकांश 2004 से 2015 तक के बीच के थे. सभी का निपटान उस समय अधिकारियों द्वारा किया गया था. यह रिपोर्ट हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर उठाया गया दुर्भावनापूर्ण प्रयास था. 

 

जानें गौतम अडानी ने और क्या कहा है

गौतम अडानी ने कहा कि हमारे खिलाफ आरोपों के चलते सुप्रीम कोर्ट ने कमिटी बनाई, हालांकि एक्सपर्ट कमिटी को रेगुलेटरी खामियां नहीं मिली. हमारी छवि खराब करने की कोशिश की गई. सेबी के पास भी ये मामला है और सेबी को सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सबमिट करना है. सेबी को रिपोर्ट सबमिट करने के हमारे डिस्क्लोजर पर भरोसा है. हमारा ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है और इस कठिन घड़ी में अडानी समूह पर निवेशकों का भरोसा बना रहा. हालांकि हमें टारगेट कर निशाना बनाया गया लेकिन निवेशकों का हम पर भरोसा है.

भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में गौतम अडानी ने क्या कहा

गौतम अडानी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. साल 2030 तक तीसरी और 2050 तक भारत की इकोनॉमी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. इसके लिए केंद्र में स्थाई सरकार होना जरूरी है और हमें देश के 5 ट्रिलियन डॉलर क अर्थव्यवस्था बनने का पूरा भरोसा है.

गौतम अडानी ने किया बड़ा एलान

गौतम अडानी ने कहा कि अडानी समूह सबसे बड़ा हाइड्रो-रिन्यूएबल पार्क को बनाने जा रहा है. ये हमारे लिए अब तक का सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट होने जा रहा है और ये 72,000 करोड़ एकड़ का प्रोजेक्ट होगा. ये 20 गीगावॉट की ग्रीन एनर्जी को पैदा करने में सक्षम होगा. 

ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक हफ्ते में सोना 13700 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी 32700 की बड़ी गिरावट; क्या और गिरेगा भाव?
एक हफ्ते में सोना 13700 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी 32700 की बड़ी गिरावट; क्या और गिरेगा भाव?
अब गैस सिलेंडर मिलने में लगेंगे सिर्फ 2-3 मिनट, इस शहर में खुला देश का पहला LPG ATM
अब गैस सिलेंडर मिलने में लगेंगे सिर्फ 2-3 मिनट, इस शहर में खुला देश का पहला LPG ATM
Bonus Share: स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
Embed widget