एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी के सभी 10 शेयरों की शानदार शुरुआत, अडानी ग्रीन पर 13वें दिन अपर सर्किट

Adani Share Price Today: सप्ताह के अंतिम दिन अडानी समूह के शेयरों ने बाजार के साथ कारोबार की शानदार शुरुआत की. समूह के सभी 10 शेयरों ने फायदे के साथ शुरुआत की.

Adani Share Price: अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में करीब तीन सप्ताह से जारी रैली आज सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी जारी रही. आज के कारोबार में समूह के सभी 10 शेयरों में मजबूती के साथ शुरुआत की. अडानी ग्रीन (Adani Green) पर आज भी खुलते ही अपर सर्किट लग गया.

तीसरे दिन भी तेजी में अडानी एंटरप्राइजेज

समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) लगातार तीसरे दिन तेजी की राह पर है. इसने 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) करीब 3-3 फीसदी की तेजी में हैं. अडानी ग्रीन पर आज लगातार 13वें दिन अपर सर्किट लगा है. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी पावर (Adani Power), एसीसी (ACC), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एनडीटीवी (NDTV) समेत समूह के सभी शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त में हैं.

ऐसी हुई अडानी समूह की शुरुआत

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 1872.95 (1.54%)
अडानी ग्रीन 816.00 (5.00%)
अडानी पोर्ट्स 682.05 (0.43%)
अडानी पावर 201.10 (1.18%)
अडानी ट्रांसमिशन 1010.95 (3.98%)
अडानी विल्मर 429.00 (1.91%)
अडानी टोटल गैस 904.00 (1.75%)
एसीसी 1753.55 (0.14%)
अंबुजा सीमेंट 379.55 (0.32%)
एनडीटीवी 211.45 (1.12%)

कल ऐसा रहा था हाल

इससे पहले गुरुवार के कारोबार में खराब शुरुआत के बाद अडानी समूह के शेयरों ने अच्छी वापसी की थी. कल शुरुआत में सिर्फ अडानी ग्रीन ही मजबूती में था, लेकिन जब कारोबार समाप्त हुआ, तब तक समूह के 6 शेयर मजबूती में आ गए थे. अडानी ग्रीन के अलावा अडानी ट्रांसमिशन पर भी कल अपर सर्किट लगा था. इनके अलावा अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स कल फायदे में रहे थे. वहीं अडानी टोटल गैस, अडानी पावर, अडानी विल्मर और एनडीटीवी के शेयर नुकसान में रहे थे.

ऐसा है बाजार का हाल

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो आज बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने कारोबार की शानदार शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 530 अंक की बढ़त के साथ 58,160 अंक के पार निकल गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी करीब 135 अंक की मजबूती के साथ 17,130 अंक के पार रहा. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सिर्फ 03 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे.

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रीन और ट्रांसमिशन पर अपर सर्किट, शुरुआती गिरावट से उबरे समूह के अधिकांश शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget