एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अच्छी शुरुआत नहीं आई काम, अडानी एंटरप्राइजेज समेत 4 शेयर ग्रीन, समूह के 6 शेयरों को नुकसान

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए आज का दिन भी ठीक नहीं रहा. आज भी समूह के शेयरों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बाद में लगभग सारे नुकसान में चले गए...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) की लगातार दूसरे दिन की गिरावट के बीच आज अडानी समूह के शेयर भी लुढ़क गए. सप्ताह के अंतिम दिन अडानी के शेयरों (Adani Group Stocks) ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन कारोबार समाप्त होते-होते अडानी समूह के ज्यादातर शेयर नुकसान में चले गए.

अच्छी शुरुआत के बाद पलटा मामला

कल की तरह आज शुक्रवार को भी कारोबार की शुरुआत में अडानी समूह के ज्यादातर शेयर तेजी में थे. हालांकि दिन का कारोबार समाप्त होने पर यह तस्वीर बिलकुल बदली नजर आई. कारोबार समाप्त होने के बाद सिर्फ 4 शेयरों में हल्की तेजी रही, जबकि 6 को नुकसान उठाना पड़ गया. कल सिर्फ एक शेयर अडानी पावर को छोड़ बाकी के 9 शेयर नुकसान में रहे थे.

सप्ताह में 10 फीसदी चढ़ा ये शेयर

आज के कारोबार में अडानी पावर (Adani Power) की तेजी थम गई. अडानी पावर में लगातार अच्छी तेजी देखने को मिल रही थी. गुरुवार को भारी बिकवाली में भी यह डेढ़ फीसदी मजबूती में रहा था. इससे पहले बुधवार को इसका शेयर करीब 4.50 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था. इस सप्ताह अडानी पावर का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. आज इसमें 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

इनके भाव में भी नुकसान

सबसे ज्यादा नुकसान अडानी ग्रीन (Adani Green) को हुआ. इसके भाव में सवा फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में करीब 1-1 फीसदी का नुकसान हुआ. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर भी गिरकर बंद हुए.

इन शेयरों को हुआ फायदा

दूसरी ओर फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने वापसी की और करीब 1 फीसदी के फायदे में रहा. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव में भी अच्छी तेजी आई. इनके अलावा अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के शेयर भी मजबूती में रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 230.05 -0.80
अडानी एंटरप्राइजेज 2450.90 0.91
अडानी ग्रीन 963.95 -1.26
अडानी पोर्ट्स 735.20 -0.17
अडानी पावर 276.20 -1.04
अडानी ट्रांसमिशन 831.25 0.24
अडानी विल्मर 425.60 -0.91
अडानी टोटल गैस 669.25 -0.25
एसीसी

1838.15

0.24
अंबुजा सीमेंट 455.65 0.95

दूसरे दिन भी गिरा बाजार

आज का दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए भी अच्छा साबित नहीं हुआ. घरेलू बाजार की लगातार चार दिनों की तेजी पर कल गुरुवार को ब्रेक लग गया था. आज भी बाजार में गिरावट का क्रम बरकरार रहा. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 225 अंक लुढ़ककर 62,625 अंक के पास बंद हुआ. वहीं निफ्टी करीब 70 अंक गिरकर 18,560 अंक के पास आ गया.

ये भी पढ़ें: बजाज फिनसर्व के एमडी को लेकर ट्विटर पर तूफान, लोगों को नागवार गुजरी Sanjiv Bajaj की ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget