एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी के शेयर हुए धड़ाम, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस पर लोअर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों पर पिछले सप्ताह से ही दबाव बना हुआ है. पिछले सप्ताह के दौरान अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों में गिरावट आई थी...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में पिछले सप्ताह से जारी गिरावट गिरावट का ट्रेंड आज सोमवार को भी बरकरार रहा. अडानी के शेयरों ने इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ ही और पहले दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद ज्यादातर शेयरों के भाव नुकसान में रहे. समूह के दो शेयरों पर तो आज लोअर सर्किट लग गया.

इतने शेयरों को हुआ नुकसान

अडानी समूह के शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत ही दबाव में की थी. कारोबार शुरू होते ही समूह के कई शेयर लाल निशान में चले गए थे. अडानी समूह के 10 शेयरों में से 8 ने कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी. पूरे दिन के कारोबार में कमोबेश यही हाल बना रहा, जो कारोबार के अंत तक बरकरार रहा.

इन दो शेयरों पर लोअर सर्किट

सप्ताह के पहले दिन के कारोबार के बाद सबसे ज्यादा गिरावट में अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर रहे. इन दोनों के शेयरों के भाव पर आज लोअर सर्किट लगा. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में भी करीब 2 फीसदी की बड़ी गिरावट आई.

इन शेयरों को भी हुआ नुकसान

समूह का एक अन्य एनर्जी स्टॉक अडानी ग्रीन (Adani Green करीब 3 फीसदी गिरकर बंद हुआ. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई. वहीं लगातार कई दिनों से तेजी का रिकॉर्ड बना रहा अडानी पावर (Adani Power) भी आज लुढ़क गया. इसके भाव में करीब 0.50 फीसदी की गिरावट आई. एनडीटीवी (NDTV) भी घाटे में बंद हुआ.

चढ़े इन शेयरों के भाव

दूसरी ओर अडानी समूह के कुछ शेयरों में तेजी देखने को मिली. सबसे ज्यादा तेजी अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में आई और यह 1.20 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ. वहीं अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में भी हल्की तेजी देखी गई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 181.05 -0.17
अडानी एंटरप्राइजेज 1887.65 -1.74
अडानी ग्रीन 916.65 -2.49
अडानी पोर्ट्स 685.05 0.12
अडानी पावर 238.70 -0.42
अडानी ट्रांसमिशन 949.30 -5.00
अडानी विल्मर 393.30 -0.89
अडानी टोटल गैस 872.40 -4.99
एसीसी 1767.65 0.17
अंबुजा सीमेंट 405.55 1.26

पिछले सप्ताह इतना नुकसान

इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान भाव में उतार-चढ़ाव के चलते अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण में 3,782 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई थी. बाजार पूंजीकरण के मामले में जिन कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा था, उनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर भी शामिल रही थी. इनके बाजार पूंजीकरण में 507 करोड़ रुपये से 2,856 करोड़ रुपये के बीच की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें: आधार वेरिफाई करने में नहीं होगा तामझाम, सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करने से हो जाएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget