एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी पावर, अडानी विल्मर, एनडीटीवी पर अपर सर्किट, समूह के तीन शेयरों में मामूली गिरावट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए चालू वित्त वर्ष के आखिरी सप्ताह के पहले दोनों दिन खराब रहे थे और दोनों दिन समूह के सभी 10 शेयरों के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार की तर्ज पर अडानी समूह ने भी वित्त वर्ष 2022-23 का शानदार अंत किया. अंतिम कारोबारी सेशन में जहां सेंसेक्स ने 1000 अंक से ज्यादा की छलांग लगा दी, वहीं अडानी समूह के शेयर भी सप्ताह की शुरुआती गिरावट से वापसी करने में कामयाब रहे. वित्त वर्ष के अंतिम कारोबारी सत्र में अडानी समूह के तीन शेयरों अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) पर अपर सर्किट लग गया.

इन शेयरों के भाव में गिरावट

आज के कारोबार में समूह के 10 शेयरों में से 6 फायदे में रहे, जबकि 04 शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) मामूली तेजी के साथ बंद हुआ, तो समूह के तीन शेयरों अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में हल्की-फुल्की गिरावट दर्ज की गई. लगातार कई दिनों से अपर सर्किट लगा रहे अडानी ग्रीन (Adani Green) के शेयरों के भाव में आज 01 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई.

दूसरे दिन भी अपर सर्किट

दूसरी ओर अडानी पावर, अडानी विल्मर और एनडीटीवी के शेयर 5-5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. तीनों शेयरों के भाव लगातार दो दिन से अपर सर्किट लगा रहे हैं. एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के शेयर में 2.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली, जबकि अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) भी ग्रीन जोन में बंद हुआ. वित्त वर्ष के आखिरी दिन समूह के लगभग सारे शेयरों ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की थी.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 192.20 5.00
अडानी एंटरप्राइजेज 1750.00 0.48
अडानी ग्रीन 881.85 -1.35
अडानी पोर्ट्स 631.80 -0.74
अडानी पावर 191.60 4.99
अडानी ट्रांसमिशन 997.90 -0.43
अडानी विल्मर 406.00 4.99
अडानी टोटल गैस 867.20 -0.49
एसीसी 1666.75 2.49
अंबुजा सीमेंट 365.45 0.27

खराब रहे थे पहले दो दिन

इससे पहले की बात करें तो इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन अडानी समूह के शेयरों पर भारी गुजरे थे. केन की रिपोर्ट में अडानी समूह के द्वारा कर्ज के समय से पहले भुगतान पर संदेह जाहिर करने के बाद सप्ताह के शुरुआती दो दिन समूह के सभी 10 शेयरों में गिरावट आई. हालांकि अडानी समूह ने इसके बाद बयान जारी कर केन के आरोपों का खंडन किया.

बुधवार से लौट आए लिवाल

बुधवार को समूह के शेयरों के लिवाल लौट आए. बुधवार के कारोबार में 10 में से 7 शेयर मजबूत हुए थे, जबकि दो में गिरावट दर्ज की गई थी. सबसे ज्यादा करीब 10 फीसदी की तेजी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज में देखी गई थी. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर का भाव 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था. इसी तरह अडानी पावर, अडानी विल्मर और एनडीटीवी में 5-5 फीसदी की तेजी आई थी. गुरुवार को बाजार रामनवमी के कारण बंद रहा था.

ये भी पढ़ें: मालामाल हुए इस शेयर के इन्वेस्टर्स, 10 हजार रुपये को बनाया 11 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget