एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: 10 फीसदी तक गिरे अडानी के शेयर, अडानी एंटरप्राइजेज समेत इन पांचों का हुआ बुरा हाल

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए शुक्रवार का दिन बुरे सपने की तरह साबित हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में समूह के सभी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई...

Adani Share Price: हिंडनबर्ग का भूत 5 महीने बीत जाने के बाद भी अडानी समूह का पीछा नहीं छोड़ रहा है. अमेरिका में हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर हुई सुगबुगाहट के चलते शुक्रवार को एक बार फिर से अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई. सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में इनके भाव में 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.

सुबह से ही सारे शेयर लाल

अडानी समूह के शेयरों की आज शुरुआत भी ठीक नहीं हुई थी. कारोबार की शुरुआत से ही अडानी के सभी 10 शेयर गिरे हुए थे. पूरे दिन इनकी गिरावट का दायरा बढ़ता ही गया. दिन का कारोबार समाप्त होने तक अडानी समूह के शेयरों के भाव 10 फीसदी तक गिर गए. समूह के आधे शेयरों के भाव में 5-5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.

इन्हें हुआ सबसे ज्यादा घाटा

शुक्रवार के कारोबार में सबसे बड़ी गिरावट आई फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में. यह करीब 7 फीसदी के नुकसान में बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 10 फीसदी तक के नुकसान में चला गया था. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) को भी भारी नुकसान उठाना पड़ गया और इसके भाव में भी 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई.

लुढ़के इन शेयरों के भी भाव

अडानी पावर (Adani Power) एक दिन पहले सबसे ज्यादा नुकसान में रहा था. आज भी इसे बड़ा नुकसान हुआ और यह 5.50 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. वहीं अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को 4-4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट का सामना करना पड़ा. इनके अलावा अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), एनडीटीवी (NDTV) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव 3-3 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहे. अडानी ग्रीन (Adani Green) 1.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 214.95 -3.46
अडानी एंटरप्राइजेज 2233.10 -6.79
अडानी ग्रीन 959.50 -1.50
अडानी पोर्ट्स 714.45 -4.16
अडानी पावर 242.40 -5.61
अडानी ट्रांसमिशन 753.50 -6.38
अडानी विल्मर 404.05 -3.42
अडानी टोटल गैस 634.05 -3.21
एसीसी

1773.80

-3.15
अंबुजा सीमेंट 426.20 -4.19

इस खबर ने बिगाड़ दिया हाल

ऐसी खबरें आई हैं कि अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी अडानी समूह के ऊपर लगे हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच कर सकता है. यह खबर सामने आते ही अडानी समूह के शेयर बिखर गए. अडानी समूह को पहले ही घरेलू बाजार नियामक सेबी की जांच का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है.

खराब गुजरा है यह महीना

अडानी समूह इससे पहले ही दबाव में चल रहा था. यह पूरा महीना अडानी समूह के लिए ठीक नहीं साबित हुआ है. इससे पहले गुरुवार को भी अडानी समूह के सभी 10 शेयर नुकसान में रहे थे. इस सप्ताह ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब अडानी के सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी यही हाल देखने को मिला था.

दूसरे दिन भी बाजार में गिरावट

घरेलू बाजार को देखें तो आज का दिन भी चौतरफा बिकवाली के नाम रहा. बाजार बुधवार को नये उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाने के बाद से बिकवाली के दबाव में है. गुरुवार की तरह आज शुक्रवार को भी उच्च स्तर पर भारी बिकवाली देखी गई और इस तरह लगातार दूसरे दिन घरेलू बाजार नुकसान में रहे. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 260 अंक के नुकसान के साथ 63,000 अंक के स्तर से नीचे उतर गया. इसी तरह निफ्टी में भी करीब 0.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: भारत में सजा धनकुबेरों का कुरुक्षेत्र, आमने-सामने आए एलन मस्क और मुकेश अंबानी, देखें कौन भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget