एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: कितना गिरेगा अडानी का ये शेयर? 4 महीने में 80% से ज्यादा डाउन, बाकी शेयरों का भी हाल बुरा

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयर इस महीने की शुरुआत से ही गिरावट में हैं. लगातार तीसरा सप्ताह ऐसा गुजर रहा है, जब अडानी के शेयरों को नुकसान होता जा रहा है...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में करीब 3 सप्ताह से जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. आज बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी के शेयरों में गिरावट का ट्रेंड बरकरार रहा. समूह के एक शेयर में तो इस कदर गिरावट हो रही है कि उसका भाव 2023 में अब तक 80 फीसदी से ज्यादा डाउन हो चुका है.

अडानी इन शेयरों को भारी नुकसान

सप्ताह के तीसरे दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 शेयरों में से 4 के भाव में थोड़ी तेजी आई. आज समूह के 6 शेयरों ने नुकसान का सामना किया. पिछले कुछ दिनों से समूह के 2 शेयरों अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) को भारी नुकसान हो रहा है. अडानी टोटल गैस पर तो आज चौथे दिन भी लोअर सर्किट लग गया. यह शेयर साल 2023 के दौरान करीब 80 फीसदी वैल्यू गंवा चुका है. वहीं अडानी ट्रांसमिशन को आज 2 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ.

इन 4 शेयरों को मिली राहत

बुधवार के कारोबार में अडानी समूह के सिर्फ 4 शेयरों के भाव को थोड़ी राहत मिली. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में सबसे ज्यादा करीब 1.50 फीसदी की तेजी आई. वहीं फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के भाव की तेजी 1-1 फीसदी से कम रही.

गिरे इन शेयरों के भी भाव

वहीं दूसरी ओर अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के अलावा भी कई शेयरों ने नुकसान उठाया. एसीसी सीमेंट और एनडीटीवी (NDTV) के शेयर डेढ़-डेढ़ फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहे. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी पावर (Adani Power) के भाव में 0.50 फीसदी से 1 फीसदी तक की गिरावट आई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 172.90 -1.65
अडानी एंटरप्राइजेज 1899.60 0.63
अडानी ग्रीन 876.05 0.22
अडानी पोर्ट्स 684.45 -0.32
अडानी पावर 234.20 -0.89
अडानी ट्रांसमिशन 789.85 -2.78
अडानी विल्मर 385.65 0.65
अडानी टोटल गैस 701.70 -5.00
एसीसी 1755.15 -1.55
अंबुजा सीमेंट 405.90 1.36

अडानी टोटल गैस का ऐसा हाल

अडानी टोटल गैस की बात करें तो 2023 में अब तक इसका भाव 80.23 फीसदी गिरा है. हालांकि यह अभी भी अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर की तुलना में तेजी में ही है. इस शेयर ने इसी साल 01 मार्च को अपने 52 सप्ताह का निचला स्तर छुआ था और तब यह 655 रुपये तक गिर गया था. जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने से एक दिन पहले इसने 3,998.35 रुपये का उच्च स्तर छुआ था.

घरेलू बाजार में भी गिरावट जारी

आज के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में भी गिरावट का दौर जारी रहा. बीएसई सेंसेक्स 370 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 61,550 अंक के पास आ गया. इससे पहले मंगलवार को यह 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 62 हजार अंक से नीचे उतर गया था. वहीं निफ्टी लगातार दूसरे दिन 100 अंक से ज्यादा के नुकसान में रहा. बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद यह 18,200 अंक से नीचे आकर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: सोना खरीदने वालों की चांदी, इस साल अब तक इतनी बड़ी चमक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget