एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी समूह की रैली बरकरार, एसीसी और एनडीटीवी को छोड़ सारे ग्रीन, इन दो पर फिर से अपर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों की लगातार तेजी आज भी जारी रही. आज के कारोबार में भी समूह के 10 में से ज्यादातर शेयर फायदे के साथ बंद हुए...

Adani Share Price: अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों की रैली थमने का नाम नहीं ले रही है. एकाध सेशन को छोड़ दें तो फरवरी के अंतिम सप्ताह के बाद से अब तक लगभग हर रोज अडानी के ज्यादातर शेयरों (Adani Group Stocks) में तेजी आई है. आज शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भी बाजार (Indian Share Market) में ऐसा ही हाल रहा और अडानी समूह के अधिकांश शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

ऐसा रहा समूह का प्रदर्शन

अडानी समूह के सभी शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत ही शानदार की थी. शुरुआती कारोबार में समूह के सभी 10 शेयर फायदे में थे. पूरे दिन के कारोबार में कमोबेश यही ट्रेंड बरकरार रहा. दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 07 के शेयरों में तेजी आई. इनमें से दो शेयरों पर तो आज भी अपर सर्किट लगा. वहीं समूह के एक शेयर के भाव स्थिर रहे, जबकि दो शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

इन दो शेयरों की रैली जारी

समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में आज तीसरे दिन भी तेजी रही और यह 1.50 फीसदी से ज्यादा फायदे के साथ बंद हुआ. अडानी ग्रीन (Adani Green) आज सत्र की शुरुआत से ही अपर सर्किट में रहा. इस स्टॉक पर आज लगातार 13वें सेशन में अपर सर्किट लगा है. इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का शेयर भी अपर सर्किट में रहा. इस शेयर पर कल भी अपर सर्किट लगा था.

बाकी शेयरों का ऐसा रहा हाल

इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी पावर (Adani Power) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) भी बढ़त में बंद हुए. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) का शेयर लगभग स्थिर रहा. वहीं एसीसी (ACC) का शेयर 1.39 फीसदी और एनडीटीवी (NDTV) का शेयर करीब 1.50 फीसदी के नुकसान में रहा.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 206.00 -1.48
अडानी एंटरप्राइजेज 1877.15 1.88
अडानी ग्रीन 816.80 4.99
अडानी पोर्ट्स 680.10 0.14
अडानी पावर 199.95 0.60
अडानी ट्रांसमिशन 1024.85 5.00
अडानी विल्मर 427.35 1.52
अडानी टोटल गैस 897.95 1.07
एसीसी 1728.80 -1.39
अंबुजा सीमेंट 378.25 -0.09

बाजार में भी आई तेजी

घरेलू शेयर बाजार के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहा. दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार से ही फायदे में बने रहे. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स छलांग लगाकर 58 हजार अंक के पास पहुंच गया. निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: ट्रैक पर है आईडीबीआई बैंक की विनिवेश प्रक्रिया, टलने की खबरों का सरकार ने किया खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget