एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: 5% से ज्यादा चढ़ा अडानी एंटरप्राइजेज, सभी 10 शेयरों का प्रदर्शन शानदार

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयर पिछले सप्ताह से चली आ रही लगातार गिरावट से उबरने में आज कामयाब रहे. कारोबार समाप्त होने के बाद समूह के सभी 10 शेयरों में तेजी रही...

Adani Share Price: पिछले सप्ताह से ही बिकवाली से जूझ रहे अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) आज गुरुवार को वापसी करने में कामयाब हुए. लगातार नुकसान में जाने के बाद आज अंतत: समूह के सभी शेयरों को फायदा हुआ. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज समेत समूह के कई शेयरों में आज शानदार तेजी आई.

इन 2 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

गुरुवार का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के सभी 10 शेयरों के भाव में तेजी आई. सबसे ज्यादा फायदे में फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) रहा. इसके भाव में करीब 5 फीसदी की तेजी आई. वहीं अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा फायदे के साथ बंद हुआ.

इन शेयरों के भाव भी मजबूत

अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. अडानी पावर (Adani Power) भी करीब 2 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी ग्रीन (Adani Green) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव डेढ़ फीसदी तक मजबूत हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 183.50 2.29
अडानी एंटरप्राइजेज 1984.60 4.89
अडानी ग्रीन 913.70 1.27
अडानी पोर्ट्स 708.80 2.57
अडानी पावर 242.65 1.91
अडानी ट्रांसमिशन 917.00 3.15
अडानी विल्मर 395.15 1.59
अडानी टोटल गैस 855.35 2.30
एसीसी 1790.75 2.33
अंबुजा सीमेंट 412.10 0.98

पिछले सप्ताह इतना नुकसान

इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान भाव में उतार-चढ़ाव के चलते अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण में 3,782 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई थी. बाजार पूंजीकरण के मामले में जिन कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा था, उनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर भी शामिल रही थी. इनके बाजार पूंजीकरण में 507 करोड़ रुपये से 2,856 करोड़ रुपये के बीच की गिरावट आई थी.

इस खबर से आई रौनक

आज के कारोबार में अडानी के शेयरों को फंड जुटाने की योजना से जुड़ी खबरों ने सपोर्ट दिया. अडानी समूह जनवरी में आए हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली बार फंड जुटाने की योजना बना रहा है. फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ग्रीन एनर्जी के निदेशक मंडल 13 मई को बैठक करने वाले हैं, जिसमें फंड जुटाने के प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

ये भी पढ़ें: हर रोज इतने करोड़ की शराब पी जाते हैं यूपी वाले, सबसे आगे ये दो जिले, देसी वालों ने भी दिखाया दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget