एक्सप्लोरर

Adani Enterprises FPO: अबु धाबी की इंटरेशनल होल्डिंग कंपनी ने अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ में 400 मिलियन डॉलर निवेश का किया एलान

Adani Group: 20000 करोड़ रुपये के अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ का 16 फीसदी हिस्सा अकेले अबु धाबी की आईएचसी सब्सक्राइब करने जा रही है.

Adani Enterprises FPO Update: अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ 31 जनवरी 2023 तक आवेदन के लिए खुला हुआ है. लेकिन इस बीच अडानी समूह के लिए राहत की खबर आई है. अबु धाबी इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने कहा है कि वो अडानी इंटरप्राइजेज के फॉलोऑन ऑफर (Adani Enterprises FPO) में 400 मिलियन डॉलर का रकम निवेश करने जा रही है.   

अबु धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (International Holding Company) ने अपनी सब्सिडियरी ग्रीम ट्रांसमिशन इवेंस्टमेंट होल्डिंग आरएससी लिमिटेड के जरिए अडानी इंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के एफपीओ में निवेश किया है. यानि अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ के कुल साइज में 16 फीसदी  अबु धाबी इंटरनेशनल होल्डिंग ने ही सब्सक्राइब किया है. 2023 में किसी भी कंपनी में उसका सबसे बड़ा निवेश है. कंपनी ने कहा कि वो यूरोप, अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका के मार्केट्स में लगातार निवेश को बढ़ा रही है. 

कंपनी के सीईओ सैयद बसर शुएब (Syed Basar Shueb) ने कहा कि अडानी समूह में हमारी रूचि अडानी इंटरप्राइजेज के बुनियादी बातों में हमारे भरोसे और विश्वास से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि हम लंबी अवधि के नजरिए से विकास की मजबूत संभावना को देख रहे हैं और हमारे शेयरहोल्डर्स के लिए अतिरिक्त वैल्यू जोड़ने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ की खासियत कंपनी की अर्निंग रिपोर्ट, कंपनी की मैनेजमेंट, बिजनेस प्रैक्टिस है और कंपनी के डाटा के देखने को बाद निवेश का निर्णय लिया गया है.  अबु धाबी इंटरनेशनल होल्डिंग का अडानी समूह में दूसरा सबसे बड़ा निवेश डील है. बीते वर्ष कंपनी ने अडानी समूह की तीन ग्रीन फोकस कंपनियां अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी इंटरप्राइजेज में 2 अरब डॉलर का निवेश किया था. 

बहरहाल अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर 4.76 फीसदी की तेजी के साथ 2892 रुपये पर सोमवार को बंद हुआ है. हालांकि ये अभी भी अपने एफपीओ के प्राइस बैंड 3112 से 3276 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है. वहीं अडानी समूह ने अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ  के प्राइस बैंड में कोई भी बदलाव करने से सिरे से इंकार किया है. अडानी समूह ने बयान जारी कर कहा है कि अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ के निर्धारित समय और प्राइस बैंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है.  

ये भी पढ़ें 

LIC Update: अडानी समूह में निवेश को लेकर LIC की सफाई, 56,142 करोड़ रुपये है शेयरों में निवेश का वैल्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget