एक्सप्लोरर

Dividend Stock: इस फार्मा कंपनी ने किया मालामाल, 410 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

Dividend News: देश की दिग्गज फार्मा कंपनी ने निवेशकों को तगड़े 410 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है.

Abbott India Dividend News: दिग्गज फार्मा कंपनी एबॉट इंडिया के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की जनवरी से मार्च की तिमाही के बीच तगड़ा मुनाफा कमाया है. इसके साथ ही अब कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए तगड़े डिविडेंड का ऐलान भी किया है. 9 मई को कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के बीच नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल में 24 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है. ऐसे में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 287 करोड़ रुपये हो गया है.

कंपनी की कमाई भी बढ़ी

एबॉट इंडिया ने अपनी फाइलिंग में जानकारी दी है कि कंपनी की कमाई इस दौरान 7 फीसदी बढ़कर 1,439 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं पिछले साल समान अवधि में यह 1,343 करोड़ रुपये थी.

किया रिकॉर्ड डिविडेंड का ऐलान

अपने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में फार्मा कंपनी ने 4100 फीसदी के बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है. 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर कंपनी 410 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है. कंपनी के बोर्ड ने फाइनल डिविडेंड के भुगतान की सिफारिश कर दी है और 8 अगस्त 2024 को कंपनी की होने वाली आम मीटिंग में शेयरधारकों को डिविडेंड देने के फैसले पर मुहर लग सकती है. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 19 जुलाई 2024 का रिकॉर्ड डेट तय किया है. वहीं डिविडेंड का भुगतान कंपनी द्वारा 13 अगस्त 2024 को किया जाएगा. इससे पहले मई 2023 में कंपनी ने 180 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया था. 

शेयरों में आई जबरदस्त तेजी

गुरुवार को कंपनी के अच्छे तिमाही नतीजे जारी करने के बाद से एबॉट इंडिया के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आज कंपनी के शेयर 5 फीसदी तक चढ़े हैं. फिलहाल कंपनी के शेयरों में 3.21 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है और यह 26,362.20 रुपये के भाव पर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर गहने ही नहीं इन तरीकों से भी कर सकते हैं सोने में निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget