एक्सप्लोरर

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का आईपीओ 8 मई को खुलेगा, 3000 करोड़ रुपये होगी वैल्यू

Aadhar Housing Finance IPO: आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 8 मई को खुलेगा. आईपीओ के तहत 1000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी.

Aadhar Housing Finance IPO: मई के दूसरे हफ्ते में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का आईपीओ आने वाला है जिसकी वैल्यू 3000 करोड़ रुपये है. प्रमुख प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का 3000 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) आठ मई को खुलकर 10 मई को बंद होगा. सेबी के पास जमा कराए गए आईपीओ डॉक्यूमेंट के मुताबिका एंकर निवेशक सात मई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे. आधार हाउसिंग फाइनेंस को आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी से मंजूरी मिली थी

कैसा होगा आईपीओ का खाका

आईपीओ के तहत 1000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और ब्लैकस्टोन ग्रुप इंक की सहयोगी कंपनी बीसीपी टोप्को 7 प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी. फिलहाल आधार हाउसिंग में दुनिया की दिग्गज इंवेस्टमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन समर्थित बीसीपी टोप्को की 98.72 फीसदी हिस्सेदारी है और आईसीआईसीआई बैंक की 1.18 फीसदी हिस्सेदारी है. 

आईपीओ की खास बातें

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली 750 करोड़ रुपये की रकम का इस्तेमाल भविष्य की पूंजीगत जरूरतों के लिए करेगी. कंपनी ने सेबी के पास इस साल फरवरी 2024 में ड्रॉफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे. कंपनी को मई 2022 में सेबी ने 7000 करोड़ रुपये आईपीओ से जुटाने की मंजूरी भी दे दी थी. हालांकि तब कंपनी ने आईपीओ लाने के फैसले को टाल दिया था. इसके बाद खबर आई थी कि आईपीओ की वैल्यू 5000 करोड़ रुपये होगी लेकिन अब इसके 3000 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू लाने पर मुहर लगी है.

वित्त वर्ष 2022-23 में कैसा रहा था कंपनी का प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2022-23 में आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के पास सबसे ज्यादा लाइव अकाउंट्स मौजूद थे. कंपनी मुख्य तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्य-आय वर्ग के लोगों को अपनी सर्विसेज प्रदान करती है. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज , सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी और एसबीआई कैपिटल आईपीओ की बुकरनिंग लीड मैनेजर्स है.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget