एक्सप्लोरर

आधार के जरिए हो रहे मनरेगा के इतने भुगतान, इस महीने 100 फीसदी करने की डेडलाइन

MGNREGA Payment: केंद्र सरकार चाहती है कि मनरेगा के 100 फीसदी श्रमिकों को आधार से जुड़ी प्रणाली के जरिए भुगतान हो. इसकी डेडलाइन भी जल्द समाप्त हो रही है...

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराने में सरकारी योजना मनरेगा (MGNREGA) की बड़ी भूमिका रहती है. हालांकि इस योजना को लेकर लगातार विवाद चलता रहा है. खासकर इस योजना के तहत किए जाने वाले भुगतान में गड़बड़ियों की शिकायतें खूब होती आई हैं. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने मनरेगा के भुगतान को आधार से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, जिसकी डेडलाइन जल्द समाप्त होने वाली है.

30 जून को समाप्त हो रही डेडलाइन

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक खबर के अनुसार, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय मनरेगा के तहत अभी काम पा रहे 88 से 90 फीसदी श्रमिकों को इस महीने के अंत तक अनिवार्य आधार आधारित भुगतान प्रणाली यानी एबीपीएस (ABPS) के दायरे में लाने की उम्मीद कर रहा है. महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, जिसे मनरेगा के नाम से जाना जाता है, के तहत पंजीकृत श्रमिकों को इस भुगतान प्रणाली का हिस्सा बनाने की समय सीमा 30 जून को समाप्त हो रही है.

बिना आधार के भी मिलता रहेगा काम

मंत्रालय ने कहा है कि श्रमिकों के पास अगर आधार नंबर नहीं है तो उन्हें काम देने से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे श्रमिकों को डेडलाइन के बाद भी मनरेगा का काम मिलता रहेगा. मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मनरेगा के तहत अभी काम पा रहे करीब 74.9 फीसदी श्रमिकों को आधार से जुड़ी इस भुगतान प्रणाली के लिए पात्र माना गया है.

राज्यों को विशेष शिविर लगाने का निर्देश

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एबीपीएस के तहत सौ फीसदी कवरेज हासिल करने के लिए राज्यों से विशेष शिविर लगाने को कहा है. इसने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार नंबर मुहैया करने का लाभार्थियों से अनुरोध किया जाए, लेकिन उनके पास आधार नंबर नहीं होने की स्थिति में उन्हें काम देने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

डेडलाइन तक नहीं हो पाएगा काम

मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यहपता चलता है कि 30 जून की समय-सीमा पूरी करने के लिए अभी हर रोज 14,91,848 श्रमिकों को एबीपीएस के तहत पंजीकृत करने की जरूरत होगी. हालांकि, कई राज्य अपने लक्ष्य से बहुत पीछे हैं. ऐसे में हो सकता है कि डेडलाइन निकल जाए, लेकिन तब भी 100 फीसदी श्रमिकों को एबीपीएस से जोड़ने की कवायद पूरी नहीं हो सके.

ये भी पढ़ें: इस साल उबर पाएगा आईपीओ बाजार? टाटा और रिलायंस पर टिकी सबकी उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget