एक्सप्लोरर

Aadhaar Update: आधार यूजर्स को UIDAI ने किया अलर्ट, ईमेल या Whatsapp पर शेयर किए डॉक्यूमेंट्स तो हो सकती है बड़ी मुसीबत

UIDAI Alert: यूआईडीएआई ने अपने करोड़ों आधार यूजर्स को सतर्क करते हुए कहा कि वह भूलकर भी एक गलती न करें. वरना बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आजकल के वक्त में एक जरूरी डॉक्यूमेंट के रूप में उभरा है. ऐसे में आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर इसे अपडेट के लिए सूचना जारी करता रहता है. कई आधार यूजर्स को आधार अपडेट करने के लिए ईमेल या व्हाट्सएप पर मैसेज मिल रहे हैं. अगर आपको भी यह मैसेज मिला है तो तुरंत सावधान हो जाएं क्योंकि यह धोखाधड़ी का एक और नया तरीका है.

UIDAI ने किया सतर्क

UIDAI ने करोड़ों आधार यूजर्स को अलर्ट करते हुए अपने एक्स हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह कभी भी आधार अपडेट करने के लिए ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए डॉक्यूमेंट्स नहीं मांगता है. ऐसे में आधार अपडेट करने के लिए हमेशा My Aadhaar Portal का इस्तेमाल करें. वहीं ऑफलाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए करीबी आधार सेंटर पर विजिट करें.

10 साल पुराने आधार को करें अपडेट

गौरतलब है कि UIDAI ने पिछले कुछ वक्त से मुहिम चला रखी है जिसमें उसने 10 साल से अधिक पुराने आधार को अपडेट करने के लिए कहा है. UIDAI का कहना है जिन लोगों के आधार 10 साल से अधिक पुराना है वह अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस (POI/POA) के दस्तावेज को आधार में अपडेट कर दें. इसके लिए  यूआईडीएआई फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा भी दे रहा है. पहले यह फ्री सेवा 14 जून 2023 तक उपलब्ध थी जिसे अब बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 तक के लिए कर दिया गया है.

फ्री में आधार कैसे करें अपडेट-

1. इसके लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज करें.
2. फिर आगे Proceed To Update Address के विकल्प को चुनें.
3. आगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगा जिसे यहां दर्ज करें.
4. आगे आपको Document Update के विकल्प पर क्लिक करना होगा. यहां आपको मौजूदा एड्रेस दिखने लगेगा.
5. अगर आपका पता सही है तो वेरीफाई के लिंक पर क्लिक करें.
6. इसके बाद आपको प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के लिए विकल्प का चुनाव करना होगा.
7. इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ के लिए स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा.
8. इसके बाद आपके आधार अपडेट के रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया जाएगा और इसके बदले आपको 14 डिजिट का Update Request Number (URN) नंबर मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

RBI UDGAM Portal: अनक्लेम अमाउंट से लेकर ​FD मनी तक का आसानी से चल जाएगा पता, ये पोर्टल करेगा मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget