एक्सप्लोरर

Aadhaar Card को लेकर आई बड़ी जानकारी, सरकार ने वापस लिया आधार शेयर का बयान, जानें क्यों?

UIDAI Update: सरकार ने आधार कार्ड को लेकर आज सुबह एक बयान जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि आप लोग अपने आधार कार्ड की फोटो किसी के साथ भी साझा नहीं करें. फिलहाल इसे वापस ले लिया गया है-

UIDAI Update: केंद्र सरकार (Central Government) ने आधार कार्ड (Aadhaar Card Update) को लेकर बड़ी जानकारी दी है. सरकार ने आधार कार्ड को लेकर आज सुबह एक बयान जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि आप लोग अपने आधार कार्ड की फोटो किसी के साथ भी साझा नहीं करें. सरकार ने बताया कि इससे आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग होने की संभावना रहती है. फिलहाल सरकार ने अपने इस बयान को वापस ले लिया है. 

क्यों वापस लिया बयान?
सरकार ने नई प्रेस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. बयान वापस लेने के पीछे सरकार ने 'गलत अर्थ' की संभावना का हवाला दिया है. दोबारा से जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि रिलीज की गलत व्याख्या की संभावना को देखते हुए इसको तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला लिया गया है. 

खुद के विवेक का करें इस्तेमाल
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नोटिस जारी कर बताया कि आधार कार्ड धारकों को इसका इस्तेमाल और शेयर करने से पहले सामान्य विवेक का ही इस्तेमाल करना होगा. वह किसी के साथ भी आधार नंबर शेयर करने से पहले पूरी जांच कर लें. 

पहले सुबह सरकार ने जारी की थी ये एडवाइजरी
आपको बता दें आज सुबह को पहले केंद्र सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति (Press Release) के माध्यम से देशवासियों से अपील की थी कि अपने आधार की फोटोकॉपी किसी व्यक्ति या संस्थान के साथ धड़ल्ले से साझा न करें. 27 मई को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करके कहा, जिन संगठनों ने यूआईडीएआई (UIDAI) से उपयोगकर्ता का लाइसेंस लिया है वे किसी भी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए आधार का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा प्रेस विज्ञप्ति में ये भी कहा गया है कि होटल या फिल्म जैसी निजी संस्थाएं आधार कार्ड की प्रतियां रखने की हकदार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:
E-Shram Portal पर आपने भी कराया है रजिस्ट्रेशन तो सरकार ने दी बड़ी जानकारी, जानें कितनी हो रही श्रमिकों की कमाई?

PM Kisan: बड़ी खबर! 3 दिन बाद करोड़ों किसानों के खाते में आएगा पैसा, पीएम मोदी क्रेडिट करेंगे 11वीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget