एक्सप्लोरर

Aadhaar Free Update: फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन फिर से बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगी सेवा

Aadhaar Update Deadline Extended: यह फैसिलिटी 14 सितंबर को खत्म होने वाली थी. UIDAI ने शनिवार को ऐलान किया कि वह फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा रहा है.

Aadhaar Card Update Deadline Extended: आधार कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी खबर है. अगर आपने अभी तक फ्री में आधार अपडेट नहीं किया है तो अब आगे भी आप इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. शनिवार को UIDAI ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. ऐसे में आगे भी यूजर्स को फ्री में आधार अपडेट की सेवा मिलती रहेगी.

14 दिसंबर, 2024 तक बढ़ गई डेडलाइन

UIDAI ने शनिवार को जानकारी दी है कि 14 सितंबर, 2024 को फ्री में आधार अपडेट की खत्म हो रही डेडलाइन को अब 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. ऐसे में इस सेवा का लाभ आप 14 दिसंबर, 2024 तक उठा सकते हैं. UIDAI ने सभी आधार कार्ड होल्डर्स को यह सलाह दी थी कि वह अपने 10 साल या उससे पुराने बने आधार कार्ड में सभी जानकारी को अपडेट कर लें. इसके लिए संस्था ने फ्री आधार अपडेट करने की फैसिलिटी शुरू की थी, जिसकी डेडलाइन को पहले भी कई बार बढ़ाया जा चुका है. आधार फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन आगे बढ़ाने की सूचना UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. यूजर्स को बताया गया है कि वह अब इस फैसिलिटी का लाभ 14 सितंबर के बजाय 14 दिसंबर तक उठा सकते हैं.

केवल ऑनलाइन अपडेट पर मिलेगी फैसिलिटी

गौरतलब है कि UIDAI ने यूजर्स को जानकारी दी है कि फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही मिल रही है. ऐसे में माई आधार पोर्टल या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं. वहीं, आधार केंद्र में आधार अपडेट करने पर फ्री आधार की फैसिलिटी नहीं मिलेगी. बता दें कि आइरिस और बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए आपको आधार सेंटर जाना आवश्यक है.

फ्री में इस तरह आधार करें अपडेट

1. फ्री आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की बेवसाइट https://uidai.gov.in/  पर जाएं.
2. होमपेज के माई आधार पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी को दर्ज करें लॉगिन करें.
3. अपनी डिटेल की जांच करें और अगर सभी डिटेल सही हो तो आगे वाले बॉक्स पर टिक कर दें.
4. अगर आपकी डेमोग्राफिक जानकारी गलत है तो आप ड्रॉप-डाउन मैन्यू में जाकर अपने पहचान के डॉक्यूमेंट्स को सेलेक्ट कर लें.
5. इसके बाद जरूरत के डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
6. मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करने के बाद यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
7. आखिरी में 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर मिलेगा, जिससे आप आधार अपडेट करने के प्रोसेस को ट्रैक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

IPO Listing: स्टॉक मार्केट में आ रहा बिग मंडे, बजाज हाउसिंग फाइनेंस समेत 3 आईपीओ की होगी लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget