एक्सप्लोरर

Aadhaar ATM: अब पैसा आपके घर आएगा, कैश निकालने के लिए करें आधार एटीएम का यूज

Aadhaar ATM: अगर आपको घर पर अचानक पैसों की जरूरत है और आपके पास एटीएम से कैश निकालने का वक्त नहीं है तो आप IPPB की आधार एटीएम के जरिए घर बैठे कैश प्राप्त कर सकते हैं.

Aadhaar ATM: कई बार हमें इमरजेंसी में पैसों की जरूरत होती है लेकिन, हमारे पास बैंक या एटीएम जाने का वक्त नहीं होता है. ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा का इस्तेमाल करके आसानी से बिना बैंक या एटीएम के चक्कर लगाए घर पर ही कैश प्राप्त कर सकते हैं. आधार एटीएम सर्विस यानी आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस (AePS) के जरिए आप घर बैठे कैश प्राप्त कर सकते हैं. भारतीय पोस्ट का पोस्टमैन खुद आपके घर तक कैश पहुंचाकर जाएगा.

AePS कैसे करता है काम

आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस (AePS) का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है. AePS एक ऐसी पेमेंट सर्विस है, जिसमें आधार से लिंक बैंक खाते के जरिए केवल ग्राहक के बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करके आप बेसिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस इंक्वायरी, कैश विड्रॉल, मिनी स्टेटमेंट निकालना और आधार टू आधार फंड ट्रांसफर कर सकते हैं.

एक आधार से कई खाते लिंक होने पर क्या होगा

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने अपने FAQs में बताया है कि अगर किसी ग्राहक के एक आधार से कई बैंक खाते लिंक है तो ऐसी स्थिति में आपको किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन करते वक्त अपने बैंक खाते को चुनना होगा. वहीं, एक ही बैंक में कई अकाउंट होने की स्थिति में आपके उस खाते से पैसे निकाल सकेंगे, जो प्राइमरी हो. इसमें आपको बैंक खाते का विकल्प चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

घर पर कैश मंगाने पर कितना लगेगा चार्ज

IPPB ने अपने FAQ में जानकारी दी है कि ग्राहकों को अगर अपने घर पर कैश मंगाना है तो इसके लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन, आप डोर स्टेप सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके लिए बैंक आपसे सर्विस चार्ज जरूर लेगा.

कैसे कर सकते हैं आधार एटीएम का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको IPPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डोर स्टेप बैंकिंग के विकल्प को चुनें.
  • यहां आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस, पिन कोड, अपने घर के पास के सबसे करीबी पोस्ट ऑफिस और उस बैंक का नाम दर्ज करें जिस बैंक में आपका खाता है.
  • इसके बाद आपको I Agree के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद कुछ ही देर में पोस्टमैन आपके घर पर कैश लेकर आ जाएगा.
  • NPCI ने AePS के जरिए 10,000 रुपये तक का कैश ट्रांजैक्शन लिमिट तय की है.  

ये भी पढ़ें-

Momos की दुकान के लिए ऑफर हुई 25 हजार रुपये की सैलरी, लोग बोले IT से ज्यादा मिल रहा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget