एक्सप्लोरर

जानें- SBI के अलग-अलग डेबिट कार्ड से एक दिन में कितनी निकासी कर सकते हैं, क्या हैं चार्जेज

नई दिल्ली: आपके जेहन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर SBI के अलग-अलग डेबिट कार्ड्स से एक दिन में कितनी निकासी हो सकती है और इसके लिए कितने चार्जेज देने पड़ेंगे तो इन सारे सवालों का जवाब आगे हाजिर है.  

एसबीआई अपने साधारण खाताधारकों को मौटे तौर पर डेबिट कार्ड से हर रोज़ 40,000 की निकासी की सुविधा देता है. बिजनेस खाताधारकों के लिए इसकी लिमिट 2,00,000 प्रतिदिन तक होती है. एसबीआई अपने सभी खाताधारकों को करीब 10 बार फ्री ट्रांजेक्शन प्रति माह देता है.

एसबीआई कई तरह के डेबिट कार्ड जारी करता है और सबके अलग-अलग पैसे निकाली की लिमिट और चार्जेज हैं.

SBI क्लासिक डेबिट कार्ड एसबीआई का सबसे प्रतिष्ठित डेबिट कार्ड है. इस कार्ड में, 40,000 रुपए निकासी की सीमा है. इनके एटीएम में सबसे कम निकासी की सीमा 100 रुपए की है. जो एक निजी बैंक से कई मायनों में कम है.

अगर आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और शापिंग करते है तो 50,000 रुपए तक की खरीदारी कर सकते हैं और इसका सालाना मेनटेंसस चार्ज महज़ 100 रुपए है. इसकी सेवा पर 18 प्रतिशत की जीएसटी चुकानी पड़ती है.

SBI प्राइड डेबिट कार्ड यह एक तरह का बिजनेस डेबिट कार्ड है, जिसमें एटीएम से कैश निकासी 1,00,000 रुपए की सीमा है. ऑनलाइन निकासी की सीमा 2,00,000 तक की हैृ. इसमें कैश मशीन के जरिए 49,000 तक जमा किया जा सकता है. एसबीआई वेबसाइट के अनुसार आपको कार्ड प्रदान करने में कोई चार्ज नहीं हैं, इसका सालाना मेनटेंसस चार्ज 300 रुपए है. जीएसटी अलग से है.

SBI प्रीमियम डेबिट कार्ड इस कार्ड में दैनिक निकासी की सीमा है 2,00,000 रुपए है. ऑनलाइन निकासी 5,00,000 रुपए है. इस कार्ड में भी 49,000 तक मशीन के जरिए कैश जमा करा सकते है. एसबीआई वेबसाइट के अनुसार आपको कार्ड प्रदान करने में इस पर भी कोई चार्ज नहीं हैं और इसमें दूसरे वर्ष से 300 रुपए मेनटेंसस सालाना चार्ज है.

SBI सिल्वर इंटरनेशनल डेबिट कार्ड इस अंतराष्ट्रीय डेबिट कार्ड में 75,000 रुपए तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और शापिंग की सुविधा है. इसके एटीएम में निकासी की कम से कम में 100 रुपए है और ज्यादा से ज्यादा पर 40,000 रुपए है. इस कार्ड को जारी करने का कोई चार्ज नहीं लगता, लेकिन दूसरे वर्ष से 150 रुपए टेक्स के साथ शुल्क देना होता है.

SBI गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड इस गोल्ड डेबिट कार्ड में कैश निकासी में 50,000 तक की सीमा है. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और शापिंग में 2,00,000 रुपए तक की सीमा है. इस कार्ड को प्रदान करने में भी कोई चार्ज नहीं लगता हैं लेकिन इसमें दूसरे साल में 150 रुपए टैक्स देना होगा.

SBI प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड इस डेबिट कार्ड में 1,00,000 तक की निकासी हो सकती है. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन प्रतिदिन 2,00,000 रुपए तक की है. इस कार्ड को प्रदान करने में 306 रुपए चार्ज लेता है और इसका सालाना मेंटनेंसस चार्ज 200 रुपए  है.

SBI एटीएम निकासी के नियम

बैंक के अनुसार बचत खाताधारकों के लिए महीने में आठ बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मेट्रो शहरों के लिए है. इसके तहत पांच बार एसबीआई एटीएम से निकासी और तीन बार की निकासी दूसरे बैंकों के एटीएम से कर सकते हैं. 10 बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा नॉन-मेट्रो शहरों में है. जहां पांच बार एसबीआई एटीएम से और पांच बार दूसरे बैंकों के एटीएम से निकालने की छूट है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget