एक्सप्लोरर

सैलरी अकाउंट में DA हाइक के साथ क्रेडिट होगी मोटी रकम! दिवाली से पहले 'गुड न्यूज' मिलने का तगड़ा चांस

DA Hike 8th Pay Commission: महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है- एक बार जनवरी में और फिर जुलाई में. जुलाई 2025 के लिए एक्सपर्ट्स 3-4 परसेंट DA बढ़ाए जाने का अनुमान लगा रहे हैं.

8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को लंबे समय से आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों का इंतजार है, लेकिन अभी कुछ और वक्त लग सकता है. हालांकि, फिलहाल के लिए उनके लिए एक 'गुड न्यूज' है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance- DA) को बढ़ाए जाने को लेकर कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है. इस बढ़ोतरी से 1.2 करोड़ से ज़्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा पहुंचेगा क्योंकि दशहरा और दिवाली के मौके पर खर्च करने के लिए उनके पास अतिरक्त पैसे होंगे. मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55 परसेंट DA मिलता है.

इस बार कितना बढ़ेगा DA?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए इसमें 3 परसेंट का इजाफा हो सकता है. DA साल में दो बार बढ़ाया जाता है- एक बार जनवरी में और फिर जुलाई में. जुलाई 2025 के लिए एक्सपर्ट्स 3-4 परसेंट DA बढ़ाए जाने का अनुमान लगा रहे हैं.

हालांकि, आमतौर पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट के महीनों बाद फरवरी-मार्च या सितंबर-अक्टूबर के आसपास DA हाइक के तौर पर सैलरी बढ़कर आती है. सैलरी अकाउंट में DA हाइक के साथ मिली सैलरी में जनवरी और जुलाई का एरियर भी शामिल होता है. कुल मिलाकर कर्मचारियों को इस दौरान सैलरी के तौर पर एक मोटी रकम मिलती है, जिससे उन्हें बढ़ती महंगाई के साथ एडजस्ट करने में काफी मदद मिलती है.

क्या 2027 से पहले लागू हो जाएगा आठवां वेतन आयोग?

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आठवां वेतन आयोग 2027 की जगह 2026 की शुरुआत में ही लागू हो सकता है. पिछले महीने, इसी सिलसिले में सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ (GENC) के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की थी. जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि इस मामले पर राज्य सरकारों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत चल रही है, जिससे आयोग और उसके पैनल के बारे में जल्द आधिकारिक घोषणा किए जाने की उम्मीद है.

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? 

अब जाहिर सी बात है कि DA बढ़ने से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महीने का इनकम भी बढ़ेगा. मिसाल के तौर पर, अगर किसी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो DA हाइक के बाद उसे हर महीने लगभग 3,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे. DA का कैलकुलेशन CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) के फार्मूले पर बेस्ड होता है. इसे हर महीने श्रम ब्यूरो की तरफ से जारी किया जाता है. 

ये भी पढ़ें: 

Trump Tariff: अचानक क्यों भड़के ट्रंप? किस वजह से धड़ाधड़ लगा दिए दूसरे देशों पर टैरिफ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget