एक्सप्लोरर

8th Pay Commission:  20 साल के करियर पर क्या होगा सैलरी बढ़ने का असर?

8वें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक पे 69,000 रुपए से 72,000 रुपए और 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग है. यहां से समझिए कि बेसिक सैलरी बढ़ने से 20 साल की कमाई, DA, HRA और पेंशन पर क्या असर पड़ने वाला है.

सरकारी नौकरी में सैलरी बढ़ने का काफी ज्यादा फायदा है. बेसिक सैलरी बढ़ती है, तो उसके बेसिस पर मिलने वाला महंगाई भत्ते, मकान किराया भत्ता और कुछ रिटायरमेंट के फायदों पर भी असर पड़ सकता है. यही वजह है कि 8वें वेतन आयोग में कर्मचारी सिर्फ शुरुआती सैलरी बढ़ाने की मांग नहीं कर रहे, बल्कि सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाने की भी मांग उठा रहे हैं.

8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक सैलरी 69,000 रुपए से 72,000 रुपए तक करने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही, सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग भी रखी गई है. अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो लंबे करियर में कर्मचारियों की कमाई पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है. आइये समझते हैं कि 20 साल की नौकरी में बेसिक सैलरी बढ़ने का फायदा कैसे मिल सकता है.

क्या मांग कर रहे हैं कर्मचारी?
कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने अलग-अलग प्रस्ताव रखे हैं. नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के स्टाफ साइड ने न्यूनतम बेसिक पे 69,000 रुपए और 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है. वहीं, BPMS ने न्यूनतम बेसिक पे 72,000 रुपए और 4 के फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है. दोनों संगठनों ने सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग भी की है.

20 साल में क्या होगा?
बेसिक सैलरी कर्मचारी की तनख्वाह का खास हिस्सा होती है. इसी के आधार पर कई भत्तों की कैलकुलेशन की जाती है. जब बेसिक पे ज्यादा होती है, तो 3% का सालाना इंक्रीमेंट भी रुपए में ज्यादा होता है.

जैसे अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो 3% इंक्रीमेंट से उसकी बेसिक पे में 540 रुपए की बढ़ोतरी होगी. वहीं, अगर बेसिक सैलरी 69,000 रुपए हो, तो 3% के हिसाब से सालाना बढ़ोतरी 2,070 रुपए होगी. यानी इंक्रीमेंट का प्रतिशत एक जैसा रहने पर भी बेसिक सैलरी ज्यादा होने से हर साल मिलने वाली बढ़ोतरी की रकम बड़ी हो जाती है. 

3% और 6% इंक्रीमेंट में कितना अंतर है?
किसी कर्मचारी की शुरुआती बेसिक सैलरी 69,000 रुपए है. तो अगर इस रकम पर हर साल 3% इंक्रीमेंट मिलता है, तो 20 साल बाद बेसिक पे करीब 1.25 लाख रुपए हो सकती है. वहीं, अगर हर साल 6% इंक्रीमेंट मिले, तो 20 साल बाद ये सीधा 2.21 लाख रुपए तक पहुंच सकती है. 

किसपर पड़ेगा असर?
बेसिक सैलरी बढ़ने का असर सिर्फ मासिक वेतन पर नहीं पड़ता है. महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता भी बेसिक पे से जुड़े होते हैं. इसलिए बेसिक पे बढ़ने पर इन भत्तों की रकम भी बढ़ती है. रिटायरमेंट के समय मिलने वाले कुछ फायदे जैसे पेंशन और ग्रेच्युटी, भी बेसिक पे से जुड़े होते हैं. 

भारत को समंदर में मिला खजाना, Oil India ने ढूंढा प्राकृतिक गैस का नया भंडार

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत को समंदर में मिला खजाना, Oil India ने ढूंढा प्राकृतिक गैस का नया भंडार
भारत को समंदर में मिला खजाना, Oil India ने ढूंढा प्राकृतिक गैस का नया भंडार
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म 'पॉलीमार्केट' बैन, लेकिन क्यों?
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म 'पॉलीमार्केट' बैन, लेकिन क्यों?
Tata Group विवाद में पारसी समाज की एंट्री, पीएम मोदी को लिखा पत्र
Tata Group विवाद में पारसी समाज की एंट्री, पीएम मोदी को लिखा पत्र
सस्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं
सस्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं
Advertisement

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget