एक्सप्लोरर

8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर तो बढ़ जाएगा...लेकिन सरकारी कर्मचारियों की सैलरी उतनी नहीं बढ़ेगी! जानिए क्यों

यह गलत धारणा है कि अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो वेतन और पेंशन में भी उतनी ही गुना बढ़ोतरी होगी. असल में फिटमेंट फैक्टर सिर्फ बेसिक सैलरी पर लागू होता है, न कि ग्रॉस सैलरी पर.

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की जब से घोषणा हुई है, इसके बाद से ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन और पेंशन में संशोधन के आधार 'फिटमेंट फैक्टर' को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच हो सकता है. दरअसल, फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिसका इस्तेमाल सरकार कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को रिवाइज करने के लिए करती है. हालांकि, फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक गलतफहमी भी है.

फिटमेंट फैक्टर का असली मतलब क्या है?

यह गलत धारणा है कि अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो वेतन और पेंशन में भी उतनी ही गुना बढ़ोतरी होगी. असल में, फिटमेंट फैक्टर सिर्फ बेसिक सैलरी पर लागू होता है, न कि ग्रॉस सैलरी पर.

सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर के अनुपात में क्यों नहीं होती?

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रॉस सैलरी पर फिटमेंट फैक्टर का उतना असर नहीं दिखता, क्योंकि कुल वेतन में कई अन्य घटक भी शामिल होते हैं. वेतन और पेंशन को रिवाइज करते समय, पे पैनल कई अन्य पहलुओं को ध्यान में रखता है, जैसे DA को बेसिक पे के साथ मर्ज करना और कई भत्तों को जोड़ना या हटाना. इससे यह सुनिश्चित होता है कि फिटमेंट फैक्टर की गणना सिर्फ बेसिक पे पर लागू होगी.

आसान भाषा में इसे ऐसे समझिए कि, 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे बेसिक पे 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गया. लेकिन, वास्तविक बढ़ोतरी की बात करें, तो लेवल 1-3 के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में औसतन 15 फीसदी की ही वृद्धि हुई. हालांकि, लेवल 4-10 के कर्मचारियों को इससे ज्यादा बढ़ोतरी मिली.

वहीं, 6वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, लेकिन वेतन और पेंशन में 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इससे साफ है कि फिटमेंट फैक्टर ज्यादा होने का मतलब यह नहीं है कि कुल वेतन में उतनी ही बढ़ोतरी होगी.

पिछले वेतन आयोगों में वास्तविक वेतन वृद्धि (फीसदी)

दूसरा वेतन आयोग: 14.2 फीसदी

तीसरा वेतन आयोग: 20.6 फीसदी

चौथा वेतन आयोग: 27.6 फीसदी

पांचवां वेतन आयोग: 31.0 फीसदी

छठा वेतन आयोग: 54.0 फीसदी

सातवां वेतन आयोग: 14.3 फीसदी

8वां वेतन आयोग कब गठित होगा?

अब जब 8वें वेतन आयोग के गठन की तारीख नजदीक आ रही है, तो सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स इस बार एक अच्छी वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वे एक "सम्मानजनक और गरिमापूर्ण जीवन" जी सकें. आपको बता दें, 8वें वेतन आयोग के अप्रैल 2025 में औपचारिक रूप से गठित होने की उम्मीद है.

इससे पहले, नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म (NC-JCM) के कर्मचारी पक्ष ने सुझाव दिया था कि नए वेतन आयोग की शर्तों और शर्तों में वेतन, भत्तों, अन्य लाभों, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सेवानिवृत्ति लाभों की समीक्षा भी शामिल होनी चाहिए. अब यह देखना बाकी है कि 8वां वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है.

ये भी पढ़ें: क्या डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से महंगा हो जाएगा iPhone, 2 अप्रैल से लागू होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
Mutual Fund SIP: 1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज आपके शहर में क्या है 18K, 22K, 24K का रेट
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज आपके शहर में क्या है 18K, 22K, 24K का रेट
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget