एक्सप्लोरर

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर! CGHS वालों को कैसे मिलेगा फायदा, यहां जानिए सबकुछ

8th Pay Commission: जनवरी 2025 में खबर आई थी कि सरकार CGHS की जगह 'सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज एंड पेंशनर्स हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम' (CGEPHIS) ला सकती है. लेकिन, अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

8th Pay Commission CGHS: केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की घोषणा की थी. इस आयोग का मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश करना है. लेकिन इस बार सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आयोग CGHS (केंद्रीय स्वास्थ्य योजना) को बदलने की सिफारिश करेगा?

CGHS क्या है?

CGHS वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है. हालांकि, इस योजना की कई समस्याएं सामने आई हैं. सबसे बड़ी समस्या यह है कि CGHS का नेटवर्क पूरे देश में नहीं फैला है. छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिल पाता.

पिछले दो वेतन आयोगों (6वें और 7वें) ने भी CGHS को बदलने की सिफारिश की थी. 6वें वेतन आयोग ने एक वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने का सुझाव दिया था. वहीं 7वें वेतन आयोग ने स्पष्ट कहा था कि हेल्थ इंश्योरेंस ही दीर्घकालिक समाधान हो सकता है.

CGHS वालों को मिलेगा फायदा

जनवरी 2025 में खबर आई थी कि स्वास्थ्य मंत्रालय CGHS की जगह 'सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज एंड पेंशनर्स हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम' (CGEPHIS) ला सकता है. इस योजना को IRDAI रजिस्टर बीमा कंपनियों के माध्यम से लागू किया जा सकता है.

8वें वेतन आयोग के सामने यह बड़ा सवाल होगा कि क्या वह इस दिशा में कोई ठोस सिफारिश करता है. अगर नई योजना लागू होती है तो कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो छोटे शहरों में रहते हैं और वर्तमान में CGHS का लाभ नहीं उठा पाते.

8वें वेतन आयोग पर सबकी निगाहें

विशेषज्ञों का मानना है कि एक बीमा आधारित योजना से कैशलेस इलाज की प्रक्रिया आसान होगी और अधिक अस्पताल इस नेटवर्क में शामिल होंगे. हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. सभी की निगाहें अब 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो अगले कुछ महीनों में सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें: Gold Price : डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की लड़ाई सोने को कर रही मजबूत...10 ग्राम के लिए देने पड़ सकते हैं 1 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget