एक्सप्लोरर

होली से पहले ही मिल सकती है खुशखबरी! DA Hike का सरकार कर सकती है ऐलान, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने वाली है क्योंकि सरकार दो प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है. मंहगाई के मुताबिक टेक होम सैलरी बढ़ेगी.

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्दी ही एक अच्छी खबर मिल सकती है. माना जा रहा है कि सरकार जनवरी-जून की सैलरी हाइक के लिए होली से पहले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief-DR)में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इसी महीने होली से पहले डीए में 2 प्रतिशत की बढोतरी की घोषणा कर सकती है. 

कैबिनेट में लिया जाएगा अंतिम फैसला

महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा साल में दो बार (जनवरी और जुलाई से प्रभावी) की जाती है. सरकार कर्मचारियों के वेतन में महंगाई के मुताबिक वृद्धि करती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली से पहले होने वाली डीए हाइक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 2 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है. इसके बाद यह बेसिक पे का 53 से 55 प्रतिशत हो जाएगा. हालांकि,  इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा. होली इस साल 14 मार्च को है. 

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

पिछली बार अक्टूबर 2024 में केंद्रीय कर्मचार‍ियों के डीए में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी. यह 1 जुलाई 2024 से प्रभावी हुआ था. इसके बाद महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया था. पेंशनर्स को भी समान दर से डए हाइक मिली थी. जिस तरह से सरकारी कर्मचारियों को डीए दिया जाता है, ठीक वैसे ही पेंशनर्स को डीआर दिया जाता है. DA 2 प्रतिशत बढ़ने से जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी महीने के 18,000 रुपये है, उनका वेतन 1 जनवरी, 2025 से 360 रुपये प्रति माह तक बढ़ जाएगा.

अगर किसी की सैलरी 30,000 रुपये प्रति माह है और बेसिक पे 18,000 रुपये है, तो उसे अब महंगाई भत्ते के रूप में 9,540 रुपये मिलेंगे, जो मूल वेतन का 53 प्रतिशत है. हालांकि, अपेक्षित 2 प्रतिशत की वृद्धि के बाद कर्मचारी को 9,900 रुपये मिलेंगे, जो 360 रुपये अधिक है. अगर सरकार 3 प्रतिशत डीए बढ़ाती है तो यह 540 रुपये बढ़कर प्रतिमाह 10,080 रुपये हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

क्या मस्क के टेस्ला की भारत में एंट्री होगी आसान? अमेरिका की डिमांड कार इम्पोर्ट पर जीरो हो टैरिफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget