एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ते में तगड़ा इजाफा, मोदी सरकार आज ले सकती है फैसला!

7th Pay Commission: जुलाई-दिसंबर 2024 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. यह जुलाई 2018 के बाद से सबसे कम बढ़ोतरी होगी.

7th Pay Commission: आज का दिन केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दरअसल, जनवरी-जून 2025 के लिए DA में इजाफे की घोषणा आज हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ते (Dearness Allowance यानी DA) में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर आज चर्चा होने की उम्मीद है.

DA और DR क्या है?

DA यानी महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलता है, जबकि पेंशनभोगियों को यह महंगाई राहत (Dearness Relief यानी DR) के रूप में दिया जाता है. यह भत्ता महंगाई के प्रभाव को कम करने में मदद करता है.

कब होगी घोषणा?

होली के त्योहार से पहले ही DA बढ़ोतरी की घोषणा होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब 19 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है.

कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?

जुलाई-दिसंबर 2024 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. यह जुलाई 2018 के बाद से सबसे कम बढ़ोतरी होगी. इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,000 रुपये है, तो 2 फीसदी की बढ़ोतरी से उसकी सैलरी में 360 रुपये का इजाफा होगा. आपको बता दें, मौजूदा DA 53 फीसदी है. अक्टूबर 2024 में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. नया DA अगर 2 फीसदी बढ़ता है तो यह 55 फीसदी हो सकता है.

क्या 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी भी हो सकती है?

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार 3-4 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है, क्योंकि RBI ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए महंगाई दर (CPI) 4.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. दरअसल, DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और महंगाई के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी.

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और कर्मचारियों को इस अवधि के लिए अर्रेअर्स (बकाया राशि) भी मिलेगी. जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद यह पहली DA बढ़ोतरी होगी. 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में खत्म होगा और नए वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होंगी.

हालांकि, यह माना जा रहा है कि नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से पहले अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप पाएगा, इसलिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अगले वित्तीय वर्ष में लागू हो सकती हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े?

DA बढ़ोतरी का आकलन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर किया जाता है. जुलाई-दिसंबर 2024 के डेटा के मुताबिक, DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है. 2 फीसदी बढ़ोतरी होने पर 18,000 रुपये के बेसिक वेतन वाले कर्मचारी की सैलरी में 360 रुपये का इजाफा. जबकि, 3 फीसदी बढ़ोतरी होने पर 18000 की बेसिक सैलरी में 540 रुपये का इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की चाल और Goldman Sachs का अनुमान...पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान होने वाले हैं मुस्लिम देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget