एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: नया AICPI-IW आंकड़ा क्‍या दे रहा संकेत, क्‍या 46 फीसदी होगा महंगाई भत्ता? 

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. सरकार की ओर से AICPI-IW का नया डाटा जारी हो चुका है. 

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया अपडेट सामने आया है. सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी जल्‍द हो सकती है. अगस्‍त के महीने में इसमें बढ़ोतरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. AICPI-IW जून महीने का डाटा जारी हो चुका है.  आइए जानते हैं कितने फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ेगा. 

लेबर ब्‍यूरो ने हाल ही में जून 2023 महीने के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा जारी किया था. पिछले महीने मई 2023 की तुलना में जून में सूचकांक 1.7 फीसदी बढ़कर 136.4 फीसदी हो गया. एक महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर AICPI-IW संख्या में पिछले महीने मई की तुलना में 1.26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी श्रम ब्यूरो की ओर से शेयर किए गए एक बयान के अनुसार, मौजूदा सूचकांक में अधिकतम बढ़ोतरी का दबाव खाद्य और पेय पदार्थों में महंगाई दर से आया. 

इन चीजों की वजह से बढ़ी महंगाई 

श्रम ब्यूरो एक बयान के मुताबिक, चावल, गेहूं, आटा, अरहर दाल, मूंग दाल, ताजा मछली, पोल्ट्री चिकन, अंडा-मुर्गी, सेब, केला, बैंगन, गाजर, अदरक, फूलगोभी, हरी मिर्च, आलू, प्याज, टमाटर, जीरा, जीरा, सुपारी, कैजुअल वियर, कैनवास जूते, बर्तन, दवा आदि सूचकांक में बढ़ोतरी के लिए जिम्‍मेदार हैं. हालांकि इस बढ़ोतरी को मुख्‍य तौर से सरसों तेल, पाम तेल सरजमुखी तेल, नारियल तेल, नींबू, आम, मिट्टी का तेल आदि की कीमतों को रोका गया है. 

कितना फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने का अनुमान 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और महंगाई राहत (डीआर) दरें केंद्र सरकार की अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा के आधार पर तय की जाती हैं. ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को दी जाने वाली महंगाई राहत और महंगाई भत्ता 42 फीसदी है. नए AICPI-IW डेटा से संकेत मिलता है कि डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. जून में डीए का स्‍कोर बढ़कर 46.24 फीसदी हो गया है. 

केंद्र सरकार करेगा तय 

डीए का स्‍कोर भले ही 4 फीसदी की बढ़ोतरी दिखा रहा हो, पर अंतिम फैसला सरकार को ही करना है. सातवें वेतन आयोग के तहत डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बढ़ोतरी साल के शुरुआत में होती है, जबकि दूसरी बढ़ोतरी जुलाई महीने के दौरान की जाती है. जुलाई 2023 महीने के लिए AICPI-IW का अगला अंक 31 अगस्त 2023 को जारी किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

GDP Of India: 2031 तक 6.7 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी भारतीय अर्थव्यवस्था, अगले 8 वर्षों तक लगातार 6.7% रहेगी जीडीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget