एक्सप्लोरर

5G News: 5जी आधारित रिमोट रोबोटिक ऑपरेशन के लिए भारती एयरटेल, TCS ने की पार्टनरशिप

5G Services: कल ही टेलीकॉम विभाग ने भी 5जी सर्विसेज को लेकर बड़ा बयान दिया था और कहा था कि नए साल 2022 में 5जी सर्विसेज को सबसे पहले बड़े शहरों में लॉन्च किया जाएगा.

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल और प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने रोबोटिक्स का इस्तेमाल करके 5जी आधारित रिमोट वर्किंग तकनीक बनाने के लिए साझेदारी की है. दोनों कंपनियां फिलहाल हरियाणा के मानेसर में एयरटेल की 5जी लैब में परीक्षण कर रही हैं. एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, "भारतीय कंपनियां 5जी के लिए देश में विकसित तकनीक को अपनाने पर विचार कर रही हैं. एयरटेल और टीसीएस ने 5जी का इस्तेमाल करके रिमोट रोबोटिक संचालन के लिए हाथ मिलाया है. उन्होंने एयरटेल की 5जी लैब में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है."

सूत्रों ने कहा कि ये समाधान खनन, तेल और गैस क्षेत्रों जैसे जोखिम की आशंका वाले वातावरण में रिमोट रोबोटिक संचालन को सक्षम करेंगे. एक बार 5जी का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद दोनों कंपनियों की दिलचस्पी इन समाधानों को इंडस्ट्रियल सेगमेंट में लाने की है. इस बारे में संपर्क करने पर TCS ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, और भारती एयरटेल को भेजे गए एक ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला.

एयरटेल और टीसीएस ने जून में भारत में 5जी नेटवर्क समाधान लागू करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया था. टाटा समूह ने ओ-आरएएन (ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क) आधारित रेडियो और कोर एलिमेंट विकसित किया है, जबकि एयरटेल भारत में 5जी को लागू करने के तहत इस स्वदेशी समाधान का इस्तेमाल करेगी.

कल ही दूरसंचार विभाग ने दिया था बयान
दूरसंचार विभाग ने कल ही एक बयान में कहा है कि नए साल 2022 में 5जी सर्विसेज को सबसे पहले बड़े शहरों में लॉन्च किया जाएगा. 5G सर्विस की शुरुआत सबसे पहले गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे जैसे मेट्रो और बड़े शहरों में होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget