एक्सप्लोरर

5000 Rupee Note: बदल दिए जाएंगे सारे नोट, प्लास्टिक से बनेंगे, 5000 रुपये का नोट भी चलेगा

Plastic Currency: पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट फिलहाल 40 देशों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं. इनके नकली नोट बनाना बहुत मुश्किल काम है. साथ ही ये लंबे समय तक चलते हैं.

Plastic Currency: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपनी करेंसी (Pakistan Currency) को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. यह फैसला भारत की नोटबंदी से मिलता-जुलता है. मगर, नोटों को बदलने का फैसला बिलकुल अलग तरीके से लागू किया जाएगा. इसका ऐलान अभी से कर दिया गया है ताकि लोगों को इस बारे में जानकारी रहे. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (State Bank of Pakistan) के गवर्नर जमील अहमद (Jameel Ahmed) ने कहा है कि देश में चल रहे सभी कागज के नोटों को दिसंबर तक पॉलीमर प्लास्टिक नोट से बदल दिया जाएगा. इससे फेक करेंसी की समस्या खत्म हो जाएगी. 

नए प्लास्टिक नोट रीडिजाइन होंगे, सुरक्षा फीचर भी बढ़ेंगे 

जमील अहमद ने सीनेट की एक कमेटी से कहा कि नए प्लास्टिक नोटों को रीडिजाइन किया जाएगा. साथ ही इसमें सुरक्षा के नए फीचर और होलोग्राम जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि 10 रुपये से लेकर 50, 100, 500, 1000 और 5000 के नए नोट जारी किए जाएंगे. सीनेट कमेटी के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पुराने नोटों को तत्काल नहीं हटाया जाएगा. इन्हें 5 साल तक चलने दिया जाएगा. इसके बाद धीरे-धीरे इन्हें मार्केट से बाहर कर दिया जाएगा. 

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले 1998 में चलाए थे ऐसे नोट

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर ने बताया कि सेंट्रल बैंक नए पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट के साथ प्रयोग कर रहा है. इस नोट को जनता को इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा. अगर सही प्रतिक्रिया आई तो सारे नोट प्लास्टिक के बना दिए जाएंगे. फिलहाल 40 देशों में पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट इस्तेमाल किए जा रहे हैं. ऐसा कहा जाता है कि इनके नकली नोट बनाना बहुत मुश्किल काम है. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले 1998 में ऐसे नोट चलाए थे. 

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भी चलता रहेगा 5000 रुपये का नोट

इसके अलावा जमील अहमद ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में 5000 रुपये का नोट चलता रहेगा. सेंट्रल बैंक ने इसे बंद करने की कोई योजना नहीं बनाई है. पाकिस्तान में इस बड़े नोट के खिलाफ आवाज उठाई जा रही थी. सीनेट मेंबर मोहम्मद अजीज ने कहा था कि इतने बड़े नोट से भ्रष्टाचार करने में आसानी हो जाती है. मगर, स्टेट बैंक गवर्नर ने कहा कि अभी हमें 5000 रुपये के नोट की जरूरत है.

ये भी पढ़ें 

Unified Pension Scheme: आ गई UPS, जानिए NPS से कितना अलग होगा नया पेंशन सिस्टम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: क्या आज भी पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा है? फटाफट चेक करें अपने शहरों का भाव
क्या आज भी पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा है? फटाफट चेक करें अपने शहरों का भाव
SIP Plan: क्या SIP की तारीख बदलने से मिलता है ज्यादा रिटर्न? कब मिलता है सबसे ज्यादा मुनाफा? जानें
क्या SIP की तारीख बदलने से मिलता है ज्यादा रिटर्न? कब मिलता है सबसे ज्यादा मुनाफा? जानें
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Inflation News: आपकी बढ़ती सुख-सुविधाएं खा रही हैं आपका फंड, क्या होती है 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन'?
आपकी बढ़ती सुख-सुविधाएं खा रही हैं आपका फंड, क्या होती है 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन'?

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget