एक्सप्लोरर

ये हैं वो पांच कारण जिसके चलते लोग डिजिटल पेमेंट करने से बचते हैं, जानें

जानें, वो कौन से कारण हैं जिनके चलते लोग डिजिटल पेमेंट करने से बचते हैं.

नई दिल्लीः देश में ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई बार प्रयास कर चुकी है और नोटबंदी के बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट आदि के इस्तेमाल का प्रचलन बढ़ा था. हालांकि धीरे-धीरे इसमें कमी आती गई और आज भी देश में कैश के जरिए ही पेमेंट करने का चलन ऑनलाइन पेमेंट करने की तुलना में ज्यादा प्रचलित है. तो वो कौन से कारण हैं जिनके चलते लोग डिजिटल पेमेंट करने से बचते हैं, यहां पर आपको उनकी जानकारी दी जाएगी.

  1. डिजिटल पेमेंट पर लोग भरोसा नहीं करते डिजिटल पेमेंट पर लोगों को आज भी भरोसा नहीं है और कई लोगों का मानना है कि इसके जरिए सरकार को उनके हर ट्रांजेक्शन की जानकारी हो जाती है. बैंक खातों की जानकारी सरकार तक न पहुंचे इसके चलते लोग डिजिटल पेमेंट करने से बचना चाहते हैं.
  2. कैश में पेमेंट करना बेहद आसान आज भी कैश में पेमेंट करना बेहद आसान है और लोगों को लगता है कि क्यों डिजिटल पेमेंट के चक्कर में पड़ा जाए. एटीएम से पैसा निकालो और कैश पेमेंट कर दो, इससे आसान और क्या होगा? आज भी कैश पेमेंट हर जगह आसानी से स्वीकार किया जाता है और डिजिटल पेमेंट के साथ ये परेशानी है कि हर जगह ये स्वीकार नहीं किया जाता है.
  3. लोगों की पुरानी आदत लोगों को आज भी कैश में पेमेंट करने की आदत है और इसे बदलने से वो कतराते हैं. चाहे जितनी बड़ी पेमेंट हो, लोग कैश में पेमेंट करना पसंद करते हैं और इसको आसान भी मानते हैं.
  4. बैंक खातों की निगरानी का डर लोगों को ऐसा लगता है कि डिजिटल पेमेंट के जरिए सरकार को उनके बैंक खाते की पूरी जानकारी मिल जाती है जबकि कैश पेमेंट में ऐसा नहीं होता है. लोगों को ये भी डर रहता है कि डिजिटल पेमेंट करने से उनके खाते हैक होने का डर रहता है. कैश पेमेंट पर इसीलिए लोग ज्यादा भरोसा करते हैं कि उसके जरिए इन्हें अपने लेनदेन की जानकारी छुपी रहने का भरोसा होता है.
  5. आयकर की निगरानी में आने का डर लोगों को ऐसा लगता है कि डिजिटल पेमेंट करने वाले आयकर विभाग की निगरानी में जल्द आते हैं और कैश में पेमेंट करने से ऐसा कोई डर नहीं होता. हालांकि यहां ये बता देना जरूरी है कि काली कमाई का लेनदेन सरकार से छुप नहीं सकता है, क्योंकि सरकार ने कैश पेमेंट को लेकर भी नियम कड़े कर रखे हैं. लेकिन फिर भी लोग ऑनलाइन पेमेंट की बजाए कैश पेमेंट को सिक्योर मानते हैं.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget