एक्सप्लोरर

मारूति सियाज़ फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 8.19 लाख रुपये

2018 सियाज़ में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं. आगे की तरफ नई पतली ग्रिल दी गई है.

"Maruti

मारूति ने सियाज़ के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है जो 10.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है. इसका मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, टोयोटा यारिस, फॉक्सवेगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से है. फेसलिफ्ट सियाज़ को मारूति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा.

वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

पेट्रोल

पुरानी कीमत नई कीमत
सिगमा 7.83 लाख रूपए 8.19 लाख रूपए
डेल्टा 8.27 लाख रूपए 8.8 लाख रूपए
ज़ेटा 8.92 लाख रूपए 9.57 लाख रूपए
अल्फा 9.48 लाख रूपए 9.97 लाख रूपए
डेल्टा ऑटो 9.42 लाख रूपए 9.8 लाख रूपए
ज़ेटा ऑटो 9.94 लाख रूपए 10.57 लाख रूपए
अल्फा ऑटो 10.63 लाख रूपए 10.97 लाख रूपए

डीज़ल

पुरानी कीमत नई कीमत
सिगमा 9.49 लाख रुपये 9.19 लाख रुपये
डेल्टा 9.94 लाख रुपये 9.8 लाख रुपये
ज़ेटा 10.79 लाख रुपये 10.57 लाख रुपये
अल्फा 11.51 लाख रुपये 10.97 लाख रुपये
इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल (नया) डीज़ल
इंजन क्षमता .5 लीटर 1.3 लीटर
पावर 105 पीएस 90 पीएस
टॉर्क 138 एनएम 200 एनएम
गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी/4-स्पीड एटी 5-स्पीड एमटी
माइलेज 21.56 (एमटी)/20.28 किमी प्रति लीटर (एटी) 28.09 किमी प्रति लीटर
फेसलिफ्ट सियाज़ में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ सुज़ुकी की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है. डिजायन और फीचर

2018 सियाज़ में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं. आगे की तरफ नई पतली ग्रिल दी गई है. ग्रिल के दोनों ओर नए ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं. बंपर को भी नए सिरे से डिजायन किया गया है. इस में एलईडी फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं. साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां 16 इंच के मशीन फिनिश अलॉय व्हील दिए गए हैं, इन पर 195/55 क्रॉस-सेक्शन टायर चढ़े हैं. पीछे वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां नए एलईडी टेललैंप्स और नया बंपर दिया गया है. यह दो नए मैटालिक कलर प्रीमियम सिल्वर और मैगमा ग्रे में उपलब्ध है.

"Maruti

फेसलिफ्ट सियाज़ के केबिन को पहले की तरह ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज़ कलर कोम्बिनेशन में रखा गया है. इस में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4.2 इंच कलर ड्राइवर इंफो डिस्प्ले के साथ दिया गया है. मनोरंजन के लिए इस में पुराने मॉडल वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है. इनके अलावा इस में क्रूज़ कंट्रोल, एडजस्टेबल रियर हैडरेस्ट और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर भी दिए गए हैं.

पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड अर्ल्ट सिस्टम (एसएएस) और सीट बेल्ट रिमाइंडर (एसबीआर) को स्टैंडर्ड रखा गया है. पेट्रोल ऑटोमैटिक में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) भी दिया गया है.

यह भी पढें :

 
इस स्टोरी को ABP न्यूज़ ने संपादित नहीं किया है. ये cardekho.com की फीड से सीधे प्रकाशित की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget