एक्सप्लोरर

2000 रुपए को लेकर RBI ने दी बड़ी अपडेट, कहा- 'अभी भी चलन में हैं....'

RBI News: केंद्रीय बैंक आरबीआई ने चलन से बाहर हो चुके 2000 रुपए के नोटों को लेकर बड़ी खबर दी है. दो हजार के नोट को बंद हुए करीब दो साल होने को है.

2000 Rupee Notes News: मई 2023 में सरकार ने दो हजार के नोट को पूरी तरह से बंद कर दिया था. दो हजार के नोट को बंद हुए करीब दो साल होने को है. दरसल दो हजार के नोट से लोगों को लेन देन में काफी दिक्कातों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास दो हजार के चेंज नहीं होते थे. आरबीआई की रिपोर्ट में आया है कि भारतीय रिजर्व बैंक के दो हजार रुपये के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी चलन हैं. आरबीआई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

19 मई 2023 को बंद हुए थे 2000 के नोट

दो हजार रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं. आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी. आरबीआई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि तीस अप्रैल, 2025 की स्थिति के मुताबिक वर्तमान में दो हजार रुपये के कुल 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में हैं.

उन्नीस मई, 2023 की स्थिति के मुताबिक, उस समय चलन में 2,000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था. केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के 98.24 फीसदी बैंक नोट वापस आ गये हैं.’’

यहां डिपोजिट करवा सकते हैं नोट

दो हजार रुपये के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. चलन से हटाये गये 2,000 रुपये के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है. आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर, 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी 2,000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं.

इसके अलावा, लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं. यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है.

यह भी पढ़ें -

Form 16: क्या होता है फॉर्म 16? क्यों ITR फाइल करते वक्त पड़ती है इसकी जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget