एक्सप्लोरर

10 या 15 पंखों वाले 10 के सिक्कों में से कौन से हैं असली, जानें

सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को उन सिक्कों को लेकर होती है जिसमें सिक्कों में ऊपर की तरफ पंखों के आकार की 10 या 15 डिजाइन बने हुए हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि इनमें से 10 रुपये के कौन से सिक्के असली हैं.

नई दिल्लीः 10 रुपये के सिक्कों को लेकर असमंजस की स्थिति लगातार जारी है. लोग अक्सर 10 रुपये के सिक्को को लेने से इंकार करते दिख रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले आरबीआई ने विशेष नोटिफिकेशन के जरिए लोगों को बताया था कि 10 के सिक्कों के सभी 14 डिजाइन मान्य और वैध हैं. हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को उन सिक्कों को लेकर होती है जिसमें सिक्कों में ऊपर की तरफ पंखों के आकार की 10 या 15 डिजाइन बने हुए हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि इनमें से 10 रुपये के कौन से सिक्के असली हैं.

अफवाहों में कहा जाता है कि पंखों की संख्या गिनने पर अगर 10 से ज्यादा है तो वो नकली हैं, लेकिन ये बात सही नहीं है. दरअसल पंखों के चिह्न के साथ दो सिक्के बाजार में हैं जिनमें से एक 15 पंखों वाला है और दूसरा 10 पंखों वाला ये दोनों ही सिक्के मान्य हैं और असली हैं. आरबीआई समय-समय पर इन सिक्कों को लेकर स्पष्टीकरण जारी करता रहता है जिसमें बताया है कि 10 रुपये के सिक्कों पर 10 और 15 पंखों वाले दोनों सिक्के वैध हैं.

10 या 15 पंखों वाले 10 के सिक्कों में से कौन से हैं असली, जानें

15 पंख वाले सिक्के बाजार में 10 रुपये का एक सिक्का है जिसमें पहले सिक्के पर ऊपर की तरफ 15 पंखों के निशान हैं और वहीं इन सिक्कों पर रुपये का प्रतीक चिह्न नहीं है. ये सिक्के भी असली हैं. इन पर रुपये का चिह्न इसलिए नहीं है क्योंकि तब तक भारतीय रुपये का प्रतीक चिह्न अस्तित्व में नहीं आया था.

10 या 15 पंखों वाले 10 के सिक्कों में से कौन से हैं असली, जानें

10 पंखों वाला सिक्के बाजार में 10 रुपये का एक सिक्का है जिसमें पहले सिक्के पर ऊपर की तरफ 10 पंखों के निशान हैं और वहीं इन सिक्कों पर रुपये का प्रतीक चिह्न है. लोगों का कहना है कि ये सिक्के ही असली हैं.

पंखों की आकार वाले चिह्न के साथ 22 जुलाई 2011 को 10 रुपये के सिक्के जारी किए गए. इसमे सबसे बड़ी बात ये रही कि पंखों की संख्या कम होकर 10 हो गई लेकिन पंखों के आकार के नीचे रुपये का प्रतीक चिह्न आ गया. आम तौर पर बाजार में ये अफवाह होती है कि अगर रुपये का प्रतीक चिह्न नहीं है और पंखों की संख्या 10 से ज्यादा है तो वो सिक्का नकली होगा जो सही नहीं है.

आरबीआई लोगों को संदेश भेजकर इस बात की जानकारी दे रहा है कि इन सिक्कों को बिना किसी डर के स्वीकार करना चाहिए. इसके अलावा आरबीआई ने लोगों की मदद के लिए एक नंबर भी जारी किया है जिसपर लॉल करके लोग इन सिक्कों के बारे में और जानकारी ले सकते हैं. अगर आपको कोई शंका है तो आप 14440 पर कॉल करके और जानकारी ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget