News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

एक्स्ट्रा लगेज के बाद अब बेटिकट यात्रियों के खिलाफ रेलवे का अभियान

विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान रेलवे बिना टिकट के चलने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूलेगा.

Share:

नई दिल्लीः दो दिन पहले ही भारतीय रेलवे ने तय लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है. अब इसके बाद रेलवे ने आठ जून से 22 जून तक बेटिकट यात्रियों को लेकर मुहिम चलाने का फैसला किया है. रेलवे बोर्ड ने कहा कि अभियान के बारे में सभी जोन को 23 जून तक रिपोर्ट सौंपनी होगी. बोर्ड ने सभी प्रधान वाणिज्यिक प्रबंधकों को इस संबंध में एक पत्र जारी किया है.

विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान रेलवे बिना टिकट के चलने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूलेगा. अभियान के दौरान टिकट स्थानांतरण के मामले और बेटिकट यात्रियों की जांच के साथ ही जाली टिकट, पास, रियायत के दुरुपयोग आदि पर नजर रखी जाएगी.

ट्रेन में एक्स्ट्रा सामान ले जाने पर छह गुना जुर्माना इससे पहले भी रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आई थी. विमान यात्रा की तरह ही अब ट्रेन में सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों को सतर्क रहना होगा. एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन डिब्बों में काफी ज्यादा सामान ले जाने को लेकर रेलवे को लगातार शिकायतें मिल रही हैं. इसके मद्देनजर भारतीय रेल ने अपने तीन दशक पुराने सामान अनुज्ञा नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है. इसके तहत यात्रियों को लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने पर निर्धारित राशि से छह गुना ज्यादा राशि बतौर जुर्माना देनी होगी.

शताब्दी-राजधानी ट्रेनों में नई पैकेजिंग में खाना भारतीय रेलवे आजकल नए-नए एलान कर रहा है जिससे रेलवे की स्थिति में सुधार हो सके. भारतीय रेलवे ने कुछ शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को पॉलीमर की बजाय खोई से बनी इको फ्रेंडली प्लेटों में भोजन परोसने का आदेश दिया है. विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने दिल्ली से चलने वाली आठ चुनिंदा शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में इको फ्रेंडली और खोई से बने प्लेट में भोजन परोसे जाने का ट्रायल रन शुरू किया है.

ट्रेन में एक्स्ट्रा सामान ले जाने पर अब लगेगा छह गुना जुर्माना जानें रेलवे में किस क्लास में ले जा सकते हैं कितना फ्री लगेज राजधानी, शताब्दी ट्रेनों में ईको फ्रेंडली पैकेज में मिलेगा खानाः रेलवे का ट्रायल रन शुरू
Published at : 07 Jun 2018 07:00 PM (IST) Tags: trains Indian Railways
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'

50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'

रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी

दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी

टॉप स्टोरीज

CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'

CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'

उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'

उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'

6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा

'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा