News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

गो एयर का सस्ते टिकट का ऑफरः 1299 रुपये में करें हवाई सफर

गो एयर अपने ग्राहकों के लिए सस्ते किरायों का ऑफर लेकर आई है. इसमें कपंनी ने सिर्फ 1299 रुपये में सभी टैक्स सहित मॉनसून सेल ऑफर निकाला है.

Share:

नई दिल्लीः इस मानसून सीजन में अगर आप घूमने जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. लो कॉस्ट एयरलाइन गो एयर अपने ग्राहकों के लिए सस्ते किरायों का ऑफर लेकर आई है. इसमें कपंनी ने सिर्फ 1299 रुपये में सभी टैक्स सहित मॉनसून सेल ऑफर निकाला है. गो एयर की मॉनसून-ऑन-द-गो सेल की शुरुआत सोमवार रात 12 बजे यानी 5 जून से हो चुकी है और ये ऑफर 7 जून तक के लिए है. यानी आज और कल आप सस्ते टिकट बुक करा सकते हैं.

ऑफर की खास बातें इसकी बुकिंग तारीख 5 जून से 7 जून के बीच हैं और यात्री इन सस्ते टिकटों पर 24 जून से 30 सितंबर 2018 के बीच सफर कर सकते हैं. ये ऑफर कंपनी के सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. इस ऑफर के तहत टिकट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे. ये टिकट नॉन रिफंडेबल और नॉन ट्रांसफरेबल होंगे. हालांकि फीस और चार्जेज रिफंडेबल होंगे.

ये ऑफर गो एयर के चल रहे किसी और ऑफर के साथ क्लब नहीं किया जा सकता है और ऑफर अलग-अलग रूटों पर अलग-अलग तरीके से लागू हो सकता है. ये ऑफर शिशुओं के लिए की जाने वाली बुकिंग पर लागू नहीं होगा. ऑफर के तहत सीट मौजूदा उपलब्धता के आधार पर होगी.

दरअसल मानसून सीजन घरेलू एयरलाइन कंपनियों के लिए कम भीड़भाड़ वाला और हल्का रहता है लिहाजा इस दौरान कंपनियां सस्ते हवाई टिकटों के ऑफर निकालते हैं.

गो एयर 23 गंतव्यों पर 1544 उड़ानों हर हफ्ते ऑपरेशनल करती है. इसके डेस्टिनेशन में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकता, लखनऊ, बागडोगरा, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, चंडीगढ़, गुवाहाटी, गोवा, कोच्चि, लेह, जम्मू, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर और हैदराबाद शामिल हैं. कंपनी के ऑफर के तहत हर डेस्टिनेशन के लिए सस्ते किरायों पर हवाई टिकट बुक कराए जा सकते हैं.

Published at : 06 Jun 2018 03:37 PM (IST) Tags: flight Go Air airlines
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू

गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?

गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI

दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन

पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन

टॉप स्टोरीज

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!

वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा

वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार