By: ABP News Bureau | Updated at : 13 Oct 2016 11:07 AM (IST)
नई दिल्लीः 2 दिन पहले ही हमने आपको खबर दी थी कि अगर 10 रुपये के सिक्के को कोई लेने से मना करता है या इनके बंद होने की अफवाह फैलाता है तो उस पर आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराएगा. हालांकि ये सच भी है कि बाजार में 10 रुपये के नकली सिक्के चल रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि 10 रुपये के असली सिक्के को आप कैसे पहचानें.
ऐसा कहा जा रहा है कि 10 रुपये के जिस सिक्के में रुपये का निशान (symbol) बना हुआ है वो असली है और जिसपर रुपये का निशान (symbol) नहीं है वो नकली है लेकिन आपको बता दें कि ऐसा है नहीं. आगे जानिए कि असली 10 के सिक्के की पहचान क्या है?
ये है 10 रुपये के सिक्कों की पहचान

सिक्कों की पहचान का ये नोटिफिकेशन आरबीआई ने 2007 में जारी किया था और इस समय तक रुपये का निशान (symbol) अस्तित्व में नहीं आया था.
रुपये का निशान आने के बाद आए नए सिक्कों की पहचान साल 2010 में रुपये का निशान (symbol) जारी हुआ. इसके बाद 10 रुपये के बदले हुए सिक्कों के लिए आरबीआई ने एक और नोटिफिकेशन जारी किया.


तो यहां हमने आपको बता दिया है कि 10 रुपये के कौन से सिक्के इस समय चल रहे हैं और अगर आपको अभी भी कोई शक हैं तो सिक्के में इन्हें देखकर तस्दीक कर सकते हैं. हालांकि ये नियम तो हमने आपको पहले बता ही दिया था कि 10 रुपये का सिक्का पूरी तरह चल रहा है अगर आप इन्हें लेने से मना करेंगे तो आप पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा सकता है. दरअसल, 10 रुपये के सिक्के नहीं लिए जाने के कई मामले सामने आने के बाद आरबीआई ने फैसला लिया कि कोई भी 10 के सिक्कों को लेने से मना नहीं कर सकता.
पढ़ें 10 रुपये के सिक्के से जुड़ी और खबरें
सावधान: 10 रुपये का सिक्का बना सकता है देशद्रोही !
10 रुपये के सिक्के बंद होने की अफवाह झूठी, नहीं बंद हुए सिक्के
गिरते बाजार में गजब कहर ढा रहा यह स्टॉक, 11000% का बंपर रिटर्न देकर भर दी निवेशकों की तिजोरी
उलझन में व्यापारी! PM मोदी की सोने वाली अपील पर बोले सुनार- 'प्रधानमंत्री जी के लिए नुकसान उठाना...'
एयर इंडिया का जबरदस्त एक्शन, 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को किया टर्मिनेट, जानिए क्यों गिरी गाज?
Gold News: भारत में सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं इन राज्यों के लोग, जानिए कहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन
8th Pay Commission: कर्मचारी यूनियनों की बड़ी मांग, 3 के बजाय 5 सदस्यों के आधार पर तय हो नई सैलरी
तमिलनाडु में मंदिर-स्कूल के पास बनीं शराब की दुकानों पर एक्शन, CM विजय के समर्थन में आई AIMIM
Himanta Biswa Sarma Oath: केंद्र में मंत्री, BJP के कद्दावर नेता... कौन हैं असम के कैबिनेट मंत्री बनने वाले रामेश्वर तेली, जानें
GT vs SRH Pitch Report: आज कैसी पिच पर खेला जाएगा गुजरात बनाम हैदराबाद मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?