एक्सप्लोरर

BLOG: पिच को लेकर अब क्यों चुप्पी साधे बैठा है इंग्लिश मीडिया

इस चुप्पी को आपने महसूस नहीं किया होगा. कोई आवाज ही नहीं हुई. कोई चूं-चपड़ नहीं. चलिए अब जरा सिक्के का दूसरा पहलू आपको दिखाते हैं, तब आपको इसी चुप्पी में शोर सुनाई देगा. याद कीजिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का कोई भी हालिया भारत दौरा.

इस चुप्पी को आपने महसूस नहीं किया होगा. कोई आवाज ही नहीं हुई. कोई चूं-चपड़ नहीं. चलिए अब जरा सिक्के का दूसरा पहलू आपको दिखाते हैं, तब आपको इसी चुप्पी में शोर सुनाई देगा. याद कीजिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का कोई भी हालिया भारत दौरा. अब याद कीजिए कि क्या कोई दौरा ऐसा हुआ है जिसमें पिच को लेकर इंग्लिश खिलाड़ियों ने किचकिच ना की हो. कभी पिच के खतरनाक होने पर रोना रोया. कभी पिच के फ्लैट होने पर रोना रोया और कभी आंसू बहाए इस बात पर कि पिच स्पिनरों के लिए जानबूझकर ज्यादा मददगार बनाई गई है. इंग्लिश मीडिया ने बड़े बड़े कॉलम लिखे. कॉमेंट्री करने वाले पूर्व दिग्गज इंग्लिश खिलाड़ियों ने भारतीय पिच क्यूरेटरों को लानतें दीं. कुल मिलाकर ये कहने की कोशिश की गई कि भारतीय दौरे पर वो टीम इंडिया से नहीं बल्कि यहां की पिचों से हार जाते हैं. अब वही इंग्लिश मीडिया चुप है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में इंग्लैंड की पिचों पर वो सबकुछ हुआ जो भारत में होता है लेकिन तमाम नामी गिरामी कॉलम लेखकों ने मुंह पर पट्टी लगा ली. अपने गिरेबां में झांकने की हिम्मत नहीं दिखाई उन्होंने. अब उन्हीं पिचों पर भारतीय टीम को खेलना है, इसलिए ये सवाल उठाना जरूरी है कि इंग्लैंड की पिचों को लेकर वहां के दिग्गज जानकार कुछ क्यों नहीं कहते? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बरसाए रन इंग्लैंड ने हालिया वनडे सीरीज में कंगारुओं को 5-0 से हराया. पांच में से तीन मैचों में 300 से ज्यादा स्कोर बना. तीसरे वनडे में तो इंग्लैंड ने 481 रन बना दिए. जी हां, पचास ओवर में 481 रन. जो अब किसी भी टीम के एक पारी में बनाए गए सबसे ज्यादा स्कोर के तौर पर रिकॉर्ड बुक में दर्ज है. इंग्लैंड ने 481 रन नॉटिंघम की पिच पर बनाए. जिसमें बेयरस्टॉ और हेल्स के शतक शामिल हैं. BLOG: पिच को लेकर अब क्यों चुप्पी साधे बैठा है इंग्लिश मीडिया बात को और आगे बढ़ाने से पहले आपको याद दिला दें कि इससे पहले जो किसी टीम की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड था वो भी इंग्लैंड के नाम पर ही था. उस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 444 रन बनाए थे. ये भी जान लीजिए कि तब भी मैदान नॉटिंघम का ही था. अगर यही रनों की बरसात रांची, बैंगलोर या कटक के स्टेडियम में हुई होती तो इंग्लिश मीडिया ने बड़ी बड़ी हेडलाइन में भारतीय सबकॉन्टिनेंट को गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बता दिया होता. लिख दिया गया होता कि भारत में पाटा बेजान पिचें क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रही हैं. अफसोस अब इंग्लिश मीडिया चुप्पी साधे बैठा है. बात सिर्फ बल्लेबाजी की ही नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 से मिली जीत में सबसे अहम रोल रहा इंग्लिश स्पिनर मोईन अली और आदिल रशीद का. दोनों ही गेंदबाजों ने सीरीज में 12-12 विकेट लिए. अगर भारतीय स्पिनरों ने अपनी पिचों पर 12-12 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई होती तो ये उनकी काबिलियत नहीं बल्कि पिच से मिलने वाली मदद के तौर पर देखा जा रहा होता. इस पर भी अंग्रेजी में कॉमेंट्री करने वालों ने नाक भौं सिकोड़ी होती. पिच का रोना रोया होता. अब इन्हीं पिचों पर है टीम इंडिया से मुकाबला भारतीय टीम को इंग्लैंड में 3 टी-20, 3 वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम इंग्लैंड में जुलाई से लेकर सितंबर के पहले पखवारे तक रहेगी. यानी करीब करीब ढाई महीने का दौरा है. टीम इंडिया मैनेजमेंट की ज्यादा फिक्र टेस्ट सीरीज को लेकर है क्योंकि वनडे में तो टीम इंडिया इंग्लैंड को करारा जवाब देगी. विराट कोहली ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले कहा भी था कि टेस्ट सीरीज जब तक शुरू होगी तब तक टीम इंडिया के खिलाड़ी वहां की आबोहवा से परिचित हो चुके होंगे. ऐसे में इंग्लैंड में खेलना उनके लिए घर में खेलने की तरह ही होगा. टेस्ट सीरीज को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन टी-20 और वनडे सीरीज को लेकर तो विराट कोहली को पिच भी अपने स्टेडियमों जैसी ही मिलेगी. मजे की बात ये भी है कि इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी-20 मैच के नतीजे देखकर भ्रम की स्थिति में है. दोनों टी-20 मैच में भारत ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया. हमारे स्पिनर्स ने पहले मैच में 7 और दूसरे में 6 विकेट लिया. दोधारी तलवार पर खड़ी इंग्लिश टीम अब क्या करेगी? पाटा विकेट दें तो आफत और तेज विकेट दें भी आफत.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget