एक्सप्लोरर

ब्लॉग: यूपी में हर चेहरे पर सिर्फ एक ही सवाल है, चुनावों में क्या होगा इस बार?

सच मानिये ऐसा चुनाव मैंने अब तक नहीं देखा. ... ना जाने कितने चुनाव आये और चले गए. .. अब तो याद भी नहीं. .. लेकिन इस बार यूपी में माहौल क्या है? इस सवाल के जवाब में सामने से सवाल ही आता है. .. किसी को कुछ नहीं पता ... ना तो कोई लहर है, ना ही कोई आंधी. .. ऐंटी इनकंबेंसी का भी कोई असर नहीं है. ..यूपी में हर चेहरे पर सिर्फ एक ही सवाल है- क्या होगा इस बार? लिफाफा देख कर ही चिट्ठी बांचने वाले भी गायब हैं. .... सारे जानकार अब एक ही मूड में है "अब दिन ही कितने बचे है रिजल्ट आने में " .... यही लोग महीने भर दावा करते थे "पहली फेज में ही ट्रेंड क्लियर हो जाएगा" ... पहले दौर की वोटिंग हो गयी तो फिर बात दूसरे राउंड पर आ गयी. .. फिर तीसरे और चौथे. .. 'सम्मान है पर समर्थन नहीं' सम्मान है पर समर्थन नहीं. .. इस नारे का पीएम नरेंद्र मोदी से भी नाता है और सीएम अखिलेश यादव से भी. .. इसका कनेक्शन मायावती से भी है. ..वैसे सबसे पहले मैंने ये बात बिहार में सुनी थी. .. तब लालू यादव और नितीश कुमार की दोस्ती नहीं हुई थी. .. गया के एक दुकानदार से मैंने पूछा था "इस बार चुनाव हुए तो वोट किसे देंगे" ... पहले तो उन्होंने हमें चाय पिलाई और कहा " ये सामने वाली सड़क नीतीश बाबू ने बनवाई है, बिजली भी अब यहां ठीक है, गुंडागर्दी ख़त्म हो गयी है... नीतीश जी के लिए सम्मान तो है पर समर्थन नहीं" ... फिर मैंने उनसे कहा इसका क्या मतलब. . तो वे बोले उन्होंने अच्छा काम किया है लेकिन वोट उन्हें नहीं दूंगा. . मैं हैरान रह गया. .. सोचता रहा जनता आखिर क्या सोच कर वोट देती है? लेकिन अब तो यूपी में भी ये फार्मूला चल रहा है. यूपी के विधान सभा चुनाव का यही बिहार कनेक्शन है. .. यहां चुनावी लड़ाई तीन चेहरों की है. .. नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव और मायावती. .. गोरखपुर में गोल घर के पास हमें रिटायर हो चुके एक प्रोफ़ेसर मिले. .. बातचीत शुरू हुई. .. हमने पूछा "आपने क्या मन बनाया है इस बार? तो प्रोफ़ेसर साहेब बोले अखिलेश जी अच्छी सोच के नेता हैं .. काम भी बढ़िया किया है. .. लेकिन मैं इस बार उन्हें वोट नहीं दूंगा. .. मुझे दो साल पहले बिहार के गया वाली बात "सम्मान है पर समर्थन नहीं" याद आ गयी. .. अगले दिन मऊ में एक चौराहे पर कुछ लोगों से बात हो रही थी. .. सब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन कर लौटे थे. .. चर्चा मोदी की ही होने लगी... सब एक साथ बोले मोदी जी में कुछ तो बात है. .. क्या दमदार नेता हैं वे. .. क्या भाषण देते हैं. .. लेकिन उन्हें यहां तो वे सीएम बनेंगे नहीं. .. इसी लिए हम लोग अखिलेश यादव को एक मौक़ा देंगे. .. लौटते हुए आजमगढ़ में एक ढाबे पर रुके. .. चाय पर चर्चा शुरू हुई. .. कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है पर हिसाब किताब होने लगा. .. मैंने पूछ लिया " बहिनजी का क्या होगा" ... सब एक साथ बोले भैया वो मुख्य मंत्री रहती है तो चैन रहता है. .. कोई जोर जबरदस्ती कर ले. .. सरकार का इकबाल रहता है. .. पुलिस वाले और नेता नगरी सब राईट टाईम रहते हैं. ..हमने कहा तो वोट बहिनजी के ही देबो का? तो जवाब आया "ना भाई हाथी ना अबकी त मोदी जी पर वोट जाई ".. अब ज़रा आप ही सोचिये ये कोई बात हुई. .. पसंद कोई और वोट किसी और को. .. लेकिन यही लोक तंत्र की खूबी भी तो है. .. इसी लिए तो जनता ही जनार्दन है.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget